वायरल न्यूज़

नाग-नागिन ने हवा में दो फीट तक खड़े होकर किया हैरतअंगेज डांस, मेरठ का VIDEO वायरल

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jul 17, 2025, 12:01 PM IST

Viral Video Today: वीडियो करीब 1 मिनट 8 सेकंड का है, जिसमें दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटकर कभी हवा में लहराते हैं, तो कभी ज़मीन पर गोल-गोल घूमते हैं।

Image

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश में मेरठ का बताया गया है। (Photo/TNNB)

Viral Video Today: यूपी के मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नाग-नागिन का जोड़ा हवा में करीब दो फीट तक खड़े होकर अठखेलियां करता दिखाई दे रहा है। यह दृश्य जागृति विहार सेक्टर-5 की झाड़ियों के पास का बताया जा रहा है। वीडियो करीब 1 मिनट 8 सेकंड का है, जिसमें दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटकर कभी हवा में लहराते हैं, तो कभी ज़मीन पर गोल-गोल घूमते हैं।

देखकर हैरान हुए लोग

कुछ बच्चे खेलते हुए जब वहां पहुंचे तो उन्होंने यह नजारा देखा और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। सांपों की इस हरकत को देखकर कई लोग हैरान रह गए, जबकि कुछ लोग डरे भी नजर आए।

यहां देखें वीडियो

घटना जिस जगह की है, वह पूरी तरह से आवासीय इलाका है। लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में वहां कई बार सांप देखे गए हैं। कॉलोनी के पास कुछ खाली प्लॉट और झाड़ियां हैं, जहां अक्सर इस तरह की गतिविधियां देखने को मिलती हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में यह दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article