वायरल न्यूज़

एक तसला और डालो फोटो नहीं आई... तभी धड़ाम से गड्ढे में जा गिरे डॉक्टर साहब, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 17, 2025, 08:12 AM IST

Viral Video Today: घटना मध्य प्रदेश में सिवनी जिले की है। यहां मशहूर डॉक्टर प्रफुल्ल श्रीवास्तव मंदिर निर्माण में श्रमदान करने पहुंचे थे। इस दौरान फोटो खिंचवाने का कार्यक्रम भी हुआ है। मगर श्रमदान के समय जब फोटो नहीं आई तो उन्हें दोबारा तसला उठाने के लिए कहा गया।

Image

डॉक्टर साहब का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। (X/@KashifKakvi)

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें डॉक्टर फोटो खिंचवाने के चक्कर में धड़ाम से 6 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे। रिपोर्ट के मुताबिक घटना मध्य प्रदेश में सिवनी जिले की है। यहां मशहूर डॉक्टर प्रफुल्ल श्रीवास्तव मंदिर निर्माण में श्रमदान करने पहुंचे थे। इस दौरान फोटो खिंचवाने का कार्यक्रम भी हुआ है। मगर श्रमदान के समय जब फोटो नहीं आई तो उन्हें दोबारा तसला उठाने के लिए कहा गया। मगर अगली बार डॉक्टर साहब ने जैसे ही तसला उठाया बेचारे धड़ाम से करीब छह फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे।

6 गहरे गड्ढे में गिरे डॉक्टर साहब

घटना से जुड़ा करीब 22 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखेंगे मंदिर निर्माण के लिए बुनियाद खड़ी करने का काम चल रहा है। तभी डॉक्टर साहब श्रमदान के लिए बकायदा फोटोग्राफर लेकर पहुंचते हैं। अब जैसे ही तसला भरकर मसाला बुनियाद में डालते हैं तभी उनका फोटो खींचने के लिए कहा जाता है। मगर कैमरामैन सही से फोटो नहीं खींच पाया। इसपर कैमरामैन कहता है, 'एक तसला और फोटो नहीं आई अभी...' मजेदार है डॉक्टर फोटो खिंचवाने के लिए फिर से एक तसला पकड़ते हैं। मगर फोटो खिंच पाती इससे पहले ही उनका बैलेंस बिगड़ गया और डॉक्टर साहब धड़ाम से गड्ढे में जा गिरे।

एक्स पर देखें वीडियो

घटना से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो वीडियो एक्स पर @KashifKakvi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article