Viral Video: सड़क पर आपकी अपनी सावधानी ही काफी नहीं होती, कई बार दूसरों की एक छोटी सी लापरवाही भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों सड़क हादसे का एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यह पूरी घटना पीछे चल रहे एक अन्य बाइकर के कैमरे में कैद हो गई, जो अब इंटरनेट पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर एक नई बहस छेड़ रही है।
वायरल वीडियो की शुरुआत एक सामान्य व्यस्त सड़क से होती है, जहां लाल रंग की जैकेट और काले हेलमेट में एक युवक अपनी स्पोर्ट्स बाइक पर अपनी सही लेन में जा रहा होता है। सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन अगले ही पल सामने से गलत दिशा में आती हुई एक सिल्वर रंग की कार दिखाई देती है। अचानक सामने कार को देखकर बाइकर घबरा जाता है और सीधी टक्कर से बचने के लिए बाइक को बाईं ओर मोड़ने की कोशिश करता है। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और वह सड़क किनारे बांस के लंबे गट्ठरों से लदे एक जुगाड़ वाहन में सीधे जा घुसती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा ठेले के नीचे बुरी तरह फंस गया और राइडर सड़क पर गिर पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि ठेले पर लदे बांस के सिरे काफी बाहर निकले हुए थे। यदि बाइकर ने सिर पर मजबूत हेलमेट न पहना होता, तो बांस से टकराने या सड़क पर गिरने से उसे गंभीर और जानलेवा चोट लग सकती थी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीर और दुकानदार बिना समय गंवाए मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने मिलकर बांस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला और राइडर को संभाला। देखें वीडियो...
कैमरे में कैद शॉकिंग नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को the_bihar_05_rider नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। लोग गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि ऐसी लापरवाही निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डालती है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
