वायरल न्यूज़

OMG: नौकरी से निकालने पर दुखी के बदले खुशी से झूम उठा शख्स, सच जान आप भी कहेंगे ये तो कमाल हो गया

Ajab Gajab: एक कंपनी में छंटनी के दौरान एक सीनियर इंजीनियर की नौकरी चली गई, लेकिन वह दुखी होने की बजाय खुशी से झूम उठा। दरअसल, इंजीनियर पिछले कुछ समय से खराब वर्क कल्चर और टॉसिक्स एनवायरनमेंट से इतना परेशान था कि वह रोज रिजाइन करने की सोचता था। लेकिन, कंपनी के छंटनी नियमों के तहत उसे लगभग 15 महीने की सैलरी के बराबर का भारी-भरकम फाइनेंशियल क्वेश्चन मिल गया।

Image

नौकरी जाने से खुशी हो गया शख्स (तस्वीर साभार- AI)

Ajab Gajab: आज के इस दौर में जहां 'लेऑफ' या छंटनी का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं और लोग भविष्य की अनिश्चितता को लेकर डरे रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। आमतौर पर नौकरी जाने को लोग किसी आपदा या मुसीबत से कम नहीं मानते, लेकिन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए यह किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। नौकरी जाने के बाद न केवल उसके सिर से टॉक्सिक वर्कप्लेस का बोझ उतरा, बल्कि उसे ऐसा मालामाल पैकेज मिला कि अगले 15 महीनों तक उसे पैसों की कोई टेंशन ही नहीं है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रही इस दिलचस्प कहानी को रेडिट पर खुद उस इंजीनियर ने शेयर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इंजीनियर दिग्गज टेक कंपनी में पिछले पांच साल से अपनी सेवाएं दे रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ महीने पहले उसने अपने शहर में बदलाव के चलते अपना डिपार्टमेंट बदल लिया और एक नई टीम का हिस्सा बन गया। नई टीम में जाते ही उसका यह फैसला उसकी प्रोफेशनल जिंदगी का सबसे बुरा सपना बन गया। इंजीनियर ने बताया कि उस टीम का वर्क कल्चर बेहद खराब था। वहां उसे न तो कोई सपोर्ट मिलता था और न ही उसके काम की सराहना होती थी। हालत यह थी कि उसके साथ पर्सनल अटैक तक किए गए और इंटरव्यू लेने वाले ने ही उसे ताना मारा कि उसके स्किल्स और इंटरव्यू बेहद खराब थे। हालांकि वह सीखने और खुद को ढालने के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन वहां का माहौल ऐसा था कि उसे हर पल यह महसूस कराया जाने लगा कि वह उस जगह के लायक ही नहीं है। इन सब बातों ने उसकी मानसिक शांति और काम करने की इच्छा को पूरी तरह तोड़ दिया था। आलम यह था कि वह हर दिन ऑफिस जाते वक्त यही सोचता था कि आज ही नौकरी छोड़ दूं। वह खुद घुटन भरी इस नौकरी से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहा था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

छंटनी से खुशी से झूम उठा शख्स

अचानक कंपनी की तरफ से छंटनी का ईमेल आया। इस मेल को देखते ही इंजीनियर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे ऐसा लगा मानो भगवान ने खुद उसकी सुन ली हो और उसे इस नर्क जैसी स्थिति से आजाद कराने का रास्ता दिखा दिया हो। उसने तो तुरंत अपने मैनेजर और डायरेक्टर से मिलकर खुद को भी छंटनी की लिस्ट में शामिल करने की जिद तक कर डाली थी। इंजीनियर की यह दुआ तब सच हो गई जब कुछ दिनों बाद कंपनी ने उसे भी लेऑफ लिस्ट में आधिकारिक तौर पर डाल दिया। नौकरी जाने का गम मनाने के बजाय वह खुशी से झूम उठा, क्योंकि कंपनी की तरफ से उसे जो एग्जिट पैकेज मिला, उसने मालामाल कर दिया। इंजीनियर ने अपने कैलकुलेशन में बताया कि इस पैकेज में क्या-क्या शामिल था। 3 महीने की सैलरी, तीन दिन के भीतर सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने पर 1 महीने की अतिरिक्त सैलरी। कंपनी में 5 साल पूरे होने के कारण 5 महीने की सैलरी। 2 महीने की सैलरी का रिलोकेशन बोनस, जिसे कंपनी को वापस भी नहीं करना था। छुट्टियों के बदले लगभग 1 से 2 महीने की सैलरी। इसके अलावा जनवरी के अंत तक उसे रेगुलर सैलरी भी मिलती रही। इन सबको मिलाकर उसका यह कुल फाइनेंशियल पैकेज लगभग 15 महीने की सैलरी के बराबर बैठ गया। आलम ये है कि इस मामले पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article