विराट और रोहित अब कब एक्शन में दिखेंगे, कब शुरू होगी अगली वनडे सीरीज

India Next ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं की जमीन पर 5 मैचों की वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज (IND vs NZ ODI Series) में 3-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। अगले साल आईसीसी वनडे विश्व कप (ICC ODI World Cup 2027) खेला जाना है और इसको लेकर हर अगली वनडे सीरीज अहम रहेगी। इसके अलावा फैंस विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी दोबारा एक्शन में देखना चाहेंगे, जो अब सिर्फ 50 ओवर फॉर्मेट ही खेलते हैं।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Nov 16 2026, 15:19 IST
भारत अब वनडे सीरीज कब खेलेगाImage Credit : AP01 / 07

भारत अब वनडे सीरीज कब खेलेगा

न्यूजीलैंड में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया और टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। अब भारतीय क्रिकेट टीम वहां टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। हालांकि, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कमी फैंस को फिर से खलेगी। तो आइए जान लेते हैं कि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अगली वनडे सीरीज में कब एक्शन में नजर आएंगे।

टेस्ट की बारी, दिग्गजों को ब्रेकImage Credit : AP02 / 07

टेस्ट की बारी, दिग्गजों को ब्रेक

सात साल से भी ज्यादा समय में भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पांच मैचों की वनडे सीरीज का नतीजा जीत रहा। अब टीम का ध्यान टेस्ट क्रिकेट की ओर जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की एक अहम सीरीज खेलेगी, जो 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फ़ाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यानी अब कुछ समय के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को कुछ समय का ब्रेक मिलने वाला है।

ज्यादा लंबा इंतजार नहींImage Credit : AP03 / 07

ज्यादा लंबा इंतजार नहीं

बेशक विराट और रोहित अब अपने घर लौटेंगे लेकिन फैंस को इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को फिर से टीम इंडिया के लिए खेलते देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले महीने, दो बार की विश्व चैंपियन भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

कब होगी श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे सीरीजImage Credit : AP04 / 07

कब होगी श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज़ 13 दिसंबर से शुरू होने जा रही है और ये सीरीज भारत में खेली जाएगी। इस सीरीज के मुकाबले विशाखापत्तनम, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। 2026 में वनडे क्रिकेट में ये टीम इंडिया की आखिरी ODI सीरीज होगी।

टी20 सीरीज भी होगीImage Credit : AP05 / 07

टी20 सीरीज भी होगी

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत 22 से 27 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की मेजबानी भी करेगा, जो 2026 में भारतीय पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का आखिरी क्रिकेट असाइनमेंट होगा।

2027 की शुरुआत में ही वनडे सीरीजImage Credit : AP06 / 07

2027 की शुरुआत में ही वनडे सीरीज

इसके बाद, भारत 3 से 9 जनवरी तक अपने घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। IPL 2027 तक के लिए फिलहाल यही आखिरी तय कार्यक्रम है। इसके बाद, टीम का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) है, जिसमें ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें पांच टेस्ट मैच खेलेंगी।

कई और सीरीज हो सकती हैंImage Credit : AP07 / 07

कई और सीरीज हो सकती हैं

'फ्यूचर टूर प्रोग्राम' (FTP) की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि 2027 विश्व कप से पहले भारत बांग्लादेश में एशिया कप खेलेगा, और साथ ही वेस्टइंडीज तथा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घरेलू मैदानों पर वनडे सीरीज भी खेलेगा। वनडे विश्व कप को नजर में रखते हुए बीसीसीआई टीम इंडिया को इस फॉर्मेट में कुछ और सीरीज जरूर देने का प्रयास करेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!