Viral Video: दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और सोशल मीडिया का जमाना ऐसा है जहां कब, कौन और क्या वायरल हो जाए, यह कोई नहीं जानता। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही अनोखा और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे संगीतकार भी अपनी उंगलियां दांतों तले दबाने को मजबूर हो जाएं। आमतौर पर बांसुरी या किसी भी विंड इंस्ट्रूमेंट को बजाने के लिए मजबूत फेफड़ों और मुंह की कलाकारी की जरूरत होती है, लेकिन इस वीडियो में नजर आने वाले शख्स ने जो कर दिखाया, वह आम इंसानी कल्पना से बिल्कुल परे है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग कलाकार सड़क किनारे आराम से खड़े होकर बांसुरी जैसी दो नलियों को अपने नाक के छेदों से जोड़कर बेहद सधे हुए तरीके से बजा रहे हैं। उनका यह अंदाज न सिर्फ देखने में अनोखा है, बल्कि जिस लय और ताल के साथ वे धुन निकाल रहे हैं, वह किसी पेशेवर संगीतकार से कम नहीं है। वीडियो में उनकी एकाग्रता और कला पर उनकी पकड़ देखकर हर कोई दंग है। कई लोगों को इस टैलेंट पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप इस वीडियो में देख लें...
अनोखा टैलेंट
वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को ranisme24 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा कि भाई, हमने तो सिर्फ 'नाक में दम करना' सुना था, ये तो सीधे नाक से कॉन्सर्ट ही कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि टैलेंट उम्र और संसाधनों का मोहताज नहीं होता, इस अंकल ने साबित कर दिया कि शौक बड़ी चीज है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
