वायरल न्यूज़

VIDEO; 'नया टेक्निकल' जुगाड़ पड़ा भारी! बम से साफ कर रहा था एयर फिल्टर, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे

Viral Video: हाईवे के किनारे ट्रक का एयर फिल्टर साफ करने के लिए एक युवक ने बेहद अजीबोगरीब और खतरनाक तरीकाअपनाया । एयर प्रेशर मशीन की जगह युवक ने शक्तिशाली 'बम' जलाकर उसके ऊपर भारी-भरकम एयर फिल्टर रख दिया। जोरदार धमाके के साथ फिल्टर की धूल तो नहीं निकली, बल्कि उसके कागज और जाली के परखच्चे हवा में उड़ गए।

Image

जुगाड़ के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार- @sandeep_jh05ss)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में 'देसी जुगाड़' के एक से बढ़कर एक नमूने देखने को मिलते हैं। जहां कुछ जुगाड़ लोगों की तारीफ बटोरते हैं, वहीं कुछ 'अति-उत्साही' प्रयोग ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना नामुमकिन हो जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने ट्रक का एयर फिल्टर साफ करने के लिए विज्ञान और तर्क को ताक पर रखकर सीधे बारूद का सहारा ले लिया। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में एक युवक हाईवे के किनारे खड़ा दिखाई देता है, जिसके हाथ में एक बड़ा पीले रंग का 'बम' और लाइटर है। वीडियो के ऊपर मजेदार अंदाज में 'नया टेक्निकल' लिखा हुआ है। युवक बड़े आत्मविश्वास के साथ कैमरे की तरफ पटाखा दिखाता है और फिर पास ही रखे ट्रक के भारी-भरकम एयर फिल्टर की ओर बढ़ता है। आमतौर पर मैकेनिक एयर फिल्टर की धूल निकालने के लिए हाई-प्रेशर एयर ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं या उसे जमीन पर हल्के से झाड़ते हैं। लेकिन, इस युवक ने शॉर्टकट अपनाने की सोची। उसने पहले जमीन पर पटाखा रखा, लाइटर से उसकी बत्ती में आग लगाई और तुरंत उसके ठीक ऊपर ट्रक का एयर फिल्टर रखकर दूर भाग गया। युवक को शायद यह लगा था कि पटाखे के धमाके से जो हवा का दबाव बनेगा, उससे फिल्टर के अंदर जमी सारी धूल एक झटके में बाहर निकल जाएगी। युवक के दूर हटते ही कुछ सेकंड का सन्नाटा रहता है, इस दौरान पास की सड़क से गाड़ियां और ऑटो गुजरते रहते हैं। तभी अचानक एक कानफोड़ू धमाका होता है और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल जाता है। धमाका इतना जबरदस्त था कि एयर फिल्टर हवा में उछल गया और उसके अंदर की जाली व कागज के चिथड़े उड़कर सड़क और मिट्टी पर बिखर गए। देखें वीडियो...

जुगाड़ के चक्कर में हो गया खेल

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो गजब ही खेल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को sandeep_jh05ss नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई साइंटिस्ट बनने चला था, धूल के साथ-साथ फिल्टर की आत्मा भी बाहर निकाल दी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब जब ट्रक मालिक को पता चलेगा, तो असली धमाका वहां होगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article