वायरल न्यूज़

Viral Video: दो बेटियों की डसकर जान ले लेता सांप, खुद का जीवन दांव पर लगाकर मां ने ऐसे बचाई जिंदगी

Viral Video: वीडियो में आप एक मां को देखेंगे, जो अपनी दो बेटियों के साथ अपने घर के आंगन में मौजूद होती है। इसी बीच एक खूंखार सांप वहां आ जाता है। इसके बाद मां अपनी बेटियों की जान बचाने के लिए जो करती है, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Image

सांप का हमला (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। हम सभी जानते हैं कि मां इस धरती की सबसे बड़ी सूरमा होती है। वह अपने बच्चों की जान बचाने के लिए अपना जीवन भी दांव पर लगा देती है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक मां का ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर पहले तो आपकी रूह कांपेगी। हालांकि, अंत में जो घटेगा उसे देखकर आपका दिल गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

वीडियो देखकर कांप उठेगी आत्मा

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, यह लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में आप एक मां को देखेंगे, जो अपनी दो बेटियों के साथ अपने घर के आंगन में मौजूद होती है। इसी बीच एक खूंखार सांप वहां आ जाता है। इसके बाद मां अपनी बेटियों की जान बचाने के लिए जो करती है, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सबसे पहले आप देखें यह शॉकिंग वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपनी बच्चियों की जान बचाने के लिए खूंखार सांप से भिड़ जाती है। महिला अपनी एक बेटी को अपनी पीठ पर टांग लेती है और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाती है। इसके बाद तुरंत ही वापस आती है और अपनी दूसरी बेटी को गोद में उठाकर ले जाती है। मात्र 14 सेकंड का यह वीडियो एक मां की बहादुरी और प्रेम की साफ झलक दिखाती है। वीडियो को @NoCapMediaa नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article