वायरल न्यूज़

बस यहीं देखना बाकी रह गया था! दिल्ली मेट्रो में लड़के ने मेकअप करते हुए बनाया Video, देख लड़कियां भी शरमाईं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के को मेट्रो के अंदर मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देख लोगों ने लड़के के कॉन्फिडेंस की खूब सराहना की। साथ ही उसके मेकअप स्किल को भी कई लड़कियों के मुकाबले बेहतर बताया।

Image

मेट्रो में मेकअप करता लड़का (Instagram/@a_g_o_u)

दिल्ली मेट्रो में नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी की ओर जाने वाली एक मेट्रो ट्रेन में एक लड़के ने अपना मेकअप करते हुए वीडियो बनाया, जिसके बाद लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो में दिख रहा लड़का फैशन इन्फ्लुएंसर और मॉडल अगौ हेंगौलाल सिटलहौ है, जिसने इस वीडियो को खुद के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

मेट्रो में मेकअप करते दिखा लड़का

वीडियो में लड़के को मेट्रो के अंदर खड़े होकर मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपनी मेकअप रूटीन को बखूबी निभा रहा है। इसके लिए सबसे पहले वह अपना अंडर-आई पैच हटाता है, फिर प्राइमर, फेस क्रीम, लिपस्टिक और फाउंडेशन लगाता है।

यात्री रह गए दंग

मेट्रो में लड़के को मेकअप करते देख अन्य यात्री हैरान रह गए। वहीं, मेट्रो में यात्रा करने वाली कुछ लड़कियां उस लड़के का मेकअप रूटीन देखकर ही शरमा गईं। वीडियो के साथ लड़के ने एक कैप्शन भी लिखा है, “जब आप लेट हो रहे हों तो नोएडा मेट्रो में तैयार हो जाइए।”

लोगों को पसंद आया लड़के का कॉन्फिडेंस

लड़के के इस मेकअप वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है, जबकि तमाम लोगों ने लड़के के इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां, कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़के के कॉन्फिडेंस की खूब तारीफ की।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे भी इतना कॉन्फिडेंस चाहिए।” दूसरे ने लिखा, “लोगों के घूरने को जूम करके दिखाना तो कमाल का है।” तीसरे ने लिखा, “बाप रे! इतना टैलेंट! मैं तो अपने कमरे में भी इतना परफेक्ट मेकअप नहीं कर पाती।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “भाई आप पहले से ही इतने खूबसूरत हैं, मेकअप की क्या जरूरत है?”

मणिपुर का रहने वाला है यह लड़का

बता दें कि अगौ हेंगौलाल सिटलहौ मणिपुर के रहने वाले हैं। वे अपने फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। मेट्रो में उनका यह मेकअप वीडियो अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article