मृतकों को कब्र से बाहर निकालकर मनाते हैं जश्न, इस अजीबोगरीब परंपरा को शिद्दत से निभाते हैं यहां के लोग

दुनिया में निभाई जाने वाली अजीबोगरीब रस्मों में से एक रस्म ऐसी भी है, जहां लोग अपनों के शवों को कब्र से बाहर निकालकर उसके साथ जश्न मनाते हैं। आइए जानते हैं कि ये आखिर कौन सी रस्म है और इसे कहां निभाया जाता है। साथ ही यह भी जानेंगे कि इस रस्म को वहां के लोग कैसे निभाते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jun 8 2026, 11:37 IST
दुनिया में निभाई जाने वाली कई अजीबोगरीब परंपराएंImage Credit : AI Generated Image/iStock01 / 07

दुनिया में निभाई जाने वाली कई अजीबोगरीब परंपराएं

इस दुनिया में कई तरह की रस्में और परंपराएं निभाई जाती हैं। ऐसे में कुछ परंपराओं के बारे में सुनने के बाद उस पर यकीन करना लोगों के लिए बड़ी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।

मरे इंसानों को कब्र से निकालकर लोग मनाते हैं जश्न​Image Credit : AI Generated Image/iStock02 / 07

मरे इंसानों को कब्र से निकालकर लोग मनाते हैं जश्न​

आज हम एक अनोखी और चौंकाने वाली रस्म के बारे में आपको बताते हैं। जहां लोग मरे हुए इंसानों को उनकी कब्र से निकालकर उनके साथ जश्न मनाते हैं। इस दौरान वे नाच-गाना, खाना-पीना और गीत-संगीत सब करते हैं।​

कौन सी है यह खास रस्म?Image Credit : AI Generated Image/iStock03 / 07

कौन सी है यह खास रस्म?

हम जिस रस्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम फामादिहाना (Famadihana) है, जो अफ्रीका के द्वीपीय देश मैडागास्कर (Madagascar) में निभाई जाती है। आइए अब इस रस्म के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

दुनिया की सबसे अजीबोगरीब परंपराओं में से एकImage Credit : AI Generated Image/iStock04 / 07

दुनिया की सबसे अजीबोगरीब परंपराओं में से एक

दरअसल, इस परंपरा के तहत लोग अपने पूर्वजों के शवों को कब्र से बाहर निकालते हैं और उनके साथ जश्न मनाते हैं। सुनने में यह अजीब लग रहा है, लेकिन वहां के लोग इस रस्म को अपनों के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने का एक खास तरीका है।

क्या होती है फामादिहाना रस्म?Image Credit : AI Generated Image/iStock05 / 07

क्या होती है फामादिहाना रस्म?

फामादिहाना को हड्डी पलटना (Turning of the Bones) भी कहा जाता है। इस रस्म को लोग हर कुछ सालों में एक बार मनाते हैं। जहां लोग अपने पूर्वजों के शवों को कब्र से निकालते हैं, उन्हें नए रेशम के कपड़ों में लपेटते हैं और फिर उनके साथ जश्न मनाते हैं।

कंधे पर शवों को लेकर नाचते हैं लोग Image Credit : AI Generated Image/iStock06 / 07

कंधे पर शवों को लेकर नाचते हैं लोग

इस दौरान लोग अपने पूर्वजों के शवों को कंधे पर उठाकर नाचते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं और वे ऐसा ही महसूस करते हैं जैसे वे अभी भी उनके बीच मौजूद हों। अपनों के जाने के बाद लोग इसी रस्म के जरिए उनसे जुड़े रहते हैं।

क्यों निभाई जाती है यह परंपरा?Image Credit : AI Generated Image/iStock07 / 07

क्यों निभाई जाती है यह परंपरा?

इस रस्म को लेकर मेडागास्कर के लोगों का मानना है कि मरने के बाद भी उनके अपने लोग उनके साथ ही रहते हैं। उनकी मृत्यु के बाद भी उनकी आत्मा पूरी तरह से अलग नहीं होती। वे इस दौरान भी अपने पूर्वजों को अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं। समय-समय पर उन्हें याद करते हैं और उनके जाने के बाद भी वे उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!