वायरल न्यूज़

जलती चिता में अचानक हुआ भयंकर धमाका, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर श्मशान घाट का एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है एक श्मशान शेड के नीचे जलती हुई चिता में अचानक एक जोरदार धमाका होता है। धमाका इतना तेज था कि चिता की राख, चिंगारियां और लकड़ियां दूर-दूर तक फैल जाती हैं।

Image

जलती चिता में धमाका (तस्वीर साभार- @kati_kappari)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन अनगिनत वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किसी श्मशान घाट का नजर आ रहा है, जहां बने शेड के नीचे एक चिता शांत माहौल में जल रही होती है। लेकिन, अगले ही पल कुछ ऐसा होता है जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इतना ही नहीं लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

    वीडियो की शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आता है। श्मशान के चबूतरे पर एक चिता में आग लगी हुई है और उससे धुआं निकल रहा है। लेकिन, कुछ ही सेकंड में अचानक जलती हुई चिता में एक तेज विस्फोट होता है। धमाका इतना जोरदार था कि चिता में से जलती हुई लकड़ियां, चिंगारियां और राख के गुबार दूर तक फैल जाते हैं। गनीमत यह रही कि उस वक्त चिता के बिल्कुल पास कोई खड़ा नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो देखकर जहां कई लोग इसे दैवीय या रहस्यमयी घटना मान रहे हैं, वहीं इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण काफी व्यावहारिक हो सकता है। जानकारों का मानना है कि चिता बनाते समय या शव के साथ अगर कोई ऐसी सामग्री (जैसे प्लास्टिक की बोतल, बंद डिब्बा या स्प्रे कैन) रख दी गई हो जिसमें हवा या गैस बंद हो, तो अत्यधिक गर्मी के कारण वह फट सकती है। वहीं, कई बार बांस या लकड़ियों के बीच में हवा फंसी होती है। तेज आंच लगने पर जब वह वाष्प में बदलती है, तो अत्यधिक दबाव बनने के कारण उसमें तेज विस्फोट जैसी आवाज होती है। इसके अलावा चिता में अत्यधिक मात्रा में घी, कपूर या अन्य ज्वलनशील सामग्री डालने से भी अचानक लपटें उठती हैं और विस्फोट जैसी स्थिति बनती है। देखें वीडियो...

    जलती चिता में विस्फोट

    वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए घबरा गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को kati_kappari नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसे 'अदृश्य शक्तियों' का काम बता रहे हैं, तो कुछ लोग श्मशान में चिता जलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि श्मशान घाट पर चिता जलाते समय अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article