वायरल न्यूज़

VIDEO: रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर! नंगे हाथों से पकड़ा विशालकाय जहरीला कोबरा, फिर जो हुआ उसे देख होश उड़ जाएंगे

Viral Video: जमीन पर छिपे सांप को देखकर आमतौर पर लोग दूरी बना लेते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक शख्स बेहद करीब जाकर उसे पकड़ता दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड में सांप को हाथ में देखकर वीडियो देखने वालों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।

Image

अनोखे अंदाज में पकड़ा जहरीला कोबरा (तस्वीर साभार- @zilanimullah)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक शख्स जमीन और झाड़ियों के बीच मौजूद सांप को पकड़ने की कोशिश करता नजर आता है। शुरुआत में सांप को देखकर ही रोमांच बढ़ जाता है, लेकिन वीडियो का असली ट्विस्ट तब आता है जब शख्स उसे पकड़कर ऊपर उठाकर दिखाता है।

    वायरल वीडियो में शख्स काफी सावधानी से सांप के पास जाता दिखाई देता है। सांप भी लगातार अपनी जगह बदलता नजर आता है, जिससे कुछ पल के लिए माहौल और भी रोमांचक हो जाता है। शख्स बार-बार सांप को पकड़ने की कोशिश करता है। लेकिन, सांप भी हार मानने को तैयार नहीं होता है और खतरनाक अंदाज में पलट-पलट कर शख्स पर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन, कड़ी मशक्कत के बाद आखिर शख्स सांप को पकड़ लेता है और अनोखे अंदाज में उसे कैमरे के सामने दिखाता है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    हाहाकारी नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपकी धड़कनें जरूर तेज हो गई होगी। कई लोगों तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के मन में एक ही सवाल उठ सकता है कि भाई, इतना कॉन्फिडेंस आया कहां से? वीडियो की खासियत यही है कि इसमें बिना किसी फिल्मी स्टंट के वास्तविक स्थिति दिखाई देती है। हालांकि, ऐसे सांपों को खुद पकड़ने की कोशिश करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। सांप की पहचान किए बिना उसके करीब जाना या उसे छूना सुरक्षित नहीं है। विशेषज्ञों की मदद लेना ही बेहतर विकल्प है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को zilanimullah नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article