वायरल न्यूज़

Viral Video: जंगली जानवर ने शख्स को दबोचा, दोस्त निकाल लाए मौत के मुंह से बाहर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक जंगली जानवर को पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

Image

जंगली जानवर को काबू करते लोग (X/@TheNawazish87)

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक जंगली जानवर को काबू करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास कई मोटरसाइकिलें गिरी हुई हैं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। इसी बीच कुछ लोग एक जंगली जानवर को पकड़ने की कोशिश करते हैं। जिनमें कुछ लोग उसके पैर पकड़े नजर आ रहे हैं तो कुछ अपने हाथों में डंडे लिए उसे काबू करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दोस्त को बचाने के लिए खूंखार जानवर से जा भिड़े लोग

इस धर-पकड़ की कोशिश में वह जंगली जानवर एक शख्स को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है। वह उस शख्स पर टूट पड़ता है और उसे अपने पंजों से दबोच लेता है। ऐसे में वह शख्स भी उसे पकड़कर काबू करने लगता है। यह देख उस शख्स के कुछ दोस्त बिना सोचे-समझे उस जंगली जानवर से भिड़ जाते है और उसके पैरों को खींचकर अपने दोस्त को उसके चंगुल से जैसे-तैसे छुड़ा लेते हैं। फिर इसके बाद लोग मिलकर उस जानवर को लोग काबू करने में कामयाब हो जाते हैं।

टाइगर या लकड़बग्घा, किस जानवर का है वीडियो?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @TheNawazish87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक ढाई मिलियन लोगों ने देखा और साढ़े 6 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो (Video) के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'अपनी जिंदगी में एक बिहारी दोस्त जरूर बनाएं। वह आपको टाइगर के मुंह से भी जिंदा बचा लाएगा।' इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग जानवर को टाइगर बता रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि यह जानवर लकड़बग्घा भी हो सकता है। हालांकि वीडियो में कौन सा जानवर है, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article