Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो (Jugaad Video) सामने आते हैं जो साबित कर देते हैं कि हुनर किसी संसाधन या बड़ी डिग्री का मोहताज नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का ऐसा ही मजेदार और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चे ने अपनी रचनात्मकता और देसी जुगाड़ का ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देखकर बड़े-बड़े हैरान रह गए हैं। आलम ये है कि यह अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
आमतौर पर बच्चे खेलने के लिए बाजार से महंगे प्लास्टिक और रिमोट कंट्रोल खिलौनों की जिद्द करते हैं, लेकिन इस नन्हे कलाकार ने अपनी सोच से अलग रास्ता चुना। उसने साधारण लकड़ी के टुकड़ों, पहियों और देसी तकनीकों का इस्तेमाल करके एक पूरी तरह से काम करने वाली मिनी कार तैयार कर दी। गाड़ी की बनावट और उसकी फिनिशिंग देखकर कोई भी पहली नजर में धोखा खा जाए। जिसने भी यह जुगाड़ वाली गाड़ी देखी वो हैरान रह गया। आलम ये है कि यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखें वीडियो...
बच्चे का अनोखा जुगाड़
इस अनोखे जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि बच्चे ने तो गर्दा उड़ा दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को _dhamaka_biki_vlog नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। तो किसी ने मजाक में कहा कि इस बच्चे को तुरंत किसी ऑटोमोबाइल कंपनी में डिजाइनिंग हेड बना देना चाहिए। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
