वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा दिमाग, यूजर्स बोले - ये क्या पागलपन है!

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गर्मी से बचने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ अपनाता है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे।

Image

गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया अनोखा जुगाड़ (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़
  • देसी जुगाड़ देख दंग रह गए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन जुगाड़ के वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिसमें लोग अपना ऐसा दिमाग लगाते है, जिसे देखने के बाद इंसान तो इंसान, साइंटिस्ट के भी होश उड़ जाए। इस वीडियो को देखने के बाद भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन आने वाला है। क्योंकि इस वीडियो (Viral Video) ने अच्छे-अच्छे लोगों का दिमाग हिलाकर रख दिया है। लोगों का कहना है कि आखिर कौन करता है भाई?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने गर्मी से बचने के लिए टेबल फैन लगाया और उस पर पानी की एक पाइप बांध दी, जिससे घूमते हुए पंखे के चलते उसे हवा भी मिल रही है और उसके शरीर पर पानी भी गिर रहा है, जिससे वह ठंडा महसूस कर रहा है। हालांकि, कुछ लोग तो उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग उसे ऐसा करने पर पानी की बर्बादी ना करने की सलाह दे रहे हैं।

गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया अनोखा जुगाड़

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है कि गर्मी से बचने के लिए ऐसा कौन करता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वैसे गर्मी से राहत पाने के लिए तरीका ठीक ही है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article