वायरल न्यूज़

ना भीगने की टेंशन, ना छाते से पानी टपकने की चिंता! शख्स के 'मास्टरमाइंड जुगाड़' देख चकराया लोगों का दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा जुगाड़ तेजी से वायरल हो रहा है। तेज बारिश में अपने छोटे बच्चे को भीगने से बचाने के लिए इस शख्स ने एक आम छतरी के चारों तरफ पूरी तरह से पारदर्शी प्लास्टिक की शीट बांधकर एक 'वॉक-इन रेन बबल' तैयार कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @vihaaneditz95)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं भारतीयों के पास हर समस्या का हल निकालने के लिए 'देसी जुगाड़' (Jugaad Video) हमेशा तैयार रहता है। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ जुगाड़ हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप शख्स की रचनात्मकता और अपने बच्चे के प्रति उसके प्यार की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाहर तेज बारिश हो रही है। सामान्य तौर पर ऐसी स्थिति में छाता लगाने के बाद भी पैर और शरीर का निचला हिस्सा या साइड से आने वाली बोछारें व्यक्ति को भिगो देती हैं। लेकिन, इस शख्स ने इस समस्या का ऐसा अनोखा हल निकाला कि लोग देखते ही रह गए। इस व्यक्ति ने एक बड़ी छतरी के किनारों से चारों ओर पारदर्शी प्लास्टिक की शीट को जोड़कर एक बंद केबिन जैसा ढांचा बना लिया। इसके बाद उसने अपने छोटे बच्चे को गोद में लिया और इस 'प्लास्टिक कैप्सूल' के अंदर घुसकर सड़क पर निकल पड़ा। इस पारदर्शी शील्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके अंदर बैठकर या चलकर भी बाहर का दृश्य साफ दिखाई देता है। साथ ही तेज हवाओं और छीटों से पूरी तरह सुरक्षा मिलती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा और पिता दोनों बारिश का मजा ले रहे हैं और एक भी बूंद उनके शरीर पर नहीं गिर रही है। देखें वीडियो...

    अनोखा देसी जुगाड़

    इस जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोचे रहे होंगे कि ये तो नेक्स्ट लेवल का आइडिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को vihaaneditz95 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस देसी जुगाड़ को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, यूजर्स एक से एक मजेदार प्रक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारतीयों के दिमाग का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। यह बंदा तो भविष्य में जी रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसे कहते हैं Z-प्लस सिक्योरिटी वाला छाता। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article