वायरल न्यूज़

Jugaad video: शख्स ने बैठने के लिए भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं का चकरा गया दिमाग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 2, 2023, 01:31 PM IST

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बैठने के लिए ऐसा जुगाड़ भिडा़या, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

शख्स का धांसू जुगाड़ (तस्वीर सभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सामने आया जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो
  • शख्स का जुगाड़ देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Jugaad Viral Video: पूरी दुनिया में 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' की डिमांड लगातार बढ़ रही है। आप कहीं भी चले जाएं आपको एक से एक मजेदार जुगाड़ (Jugaad Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ जुगाड़ (Jugaad Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ (Desi Jugaad Video) के वीडियो छाए रहते हैं। खासकर, देसी जुगाड़ (Indian Jugaad Video) का तो जमकर इस्तेमाल हो रहा है। बड़ी बात ये है कि जुगाड़ (Funny Jugaad Video) को लोग काफी पसंद भी करते हैं और तारीफ भी करते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और ठहाके भी लगाएंगे। कई लोग तो इस जुगाड़ पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

मौका मिलते ही हम बस 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल करते हैं। कई बार जुगाड़ से ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा जुगाड़ सामने आया है, जिसने अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर दी है। वीडियो आप देख सकते हैं एक ट्रैक्टर से पेड़ के बड़े टुकड़े को ले जाया जा रहा है। लकड़ी का आधा हिस्सा सड़क से चिपकर जा रहा है। ऐसे में पैदल जा रहे एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। शख्स दौड़कर उस लकड़ी के टुकड़े पर जा बैठता है और आराम से सफर का आनंद लेने लगता है। जिसने भी शख्स के इस अंदाज को देखा वो देखता ही रह गया। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

शख्स का धांसू देसी जुगाड़

इस देसी जुगाड़ को देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। हो सकता है इस तरह का जुगाड़ पहली बार देख रहे हों। जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'malayali_chunkz' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आज कल लोग ऐसा जुगाड़ भिड़ा रहे हैं, जो सोच से पड़े हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस दुनिया में कुछ भी संभव है। कईयों का कहना है कि ऐसे लोग कहां-कहां से आते हैं। तो आपको यह देसी जुगाड़ कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article