Desi Jugaad Video: बहुत पुरानी कहावत है 'आवश्यकता विष्कार की जननी है'। मतलब ये हुआ कि जब हमें जिस की जरूरत होती है, तब हम उसकी खोज करते हैं। कई बार जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग जुगाड़ (Jugaad Video) का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं जुगाड़ (Jugaad Viral Video) से लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो (Desi Jugaad Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में जुगाड़ (Funny Jugaad Video) का एक और धांसू वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया जिसे देखकर आप भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो जाएंगे।
इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
इस समय गर्मी का सीजन चल रहा है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लिहाजा, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। आलम ये है कि इस तपती गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भिड़ा रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसा जुगाड़ लगा रहे हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाए। इस वायरल वीडियो में ही आप देख लीजिए, किस तरह एक शख्स प्लास्टिक की पन्नी और पंखे का इस्तेमाल करके खुद को ठंडा-ठंडा कूल-कूल कर रहा है। शख्स ने जिस तरह का जुगाड़ भिड़ाया, उसे देखकर कई लोग भौचक्के भी रह गए। आलम ये है कि जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आप भी पहले इस नजारे का आनंद लें...
शख्स का धांसू जुगाड़
जुगाड़ के इस वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि भाई ने तो गदर काट दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'technical_personnel' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि कहां-कहां से ऐसा आइडिया लाते हैं लोग। कुछ का कहना है कि भाभी ने जुगाड़ से महफिल लूट ली। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
