वायरल न्यूज़

Viral Video: बंदर को लिप किस करने जा रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर दिनभर हंसते रहेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अनोखे अंदाज में बंदर को किस करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, परिणाम जो हुआ उसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे।

Image

बंदर ने बना दिया पोपट (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर को किस करने की कोशिश कर रहा था शख्स
  • मंकी ने अनोखे अंदाज में बना दिया पोपट
  • वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Aniaml Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, बंदर को किस करने के चक्कर में एक शख्स का ऐसा पोपट बना, जिसे देखकर शायद ही आपकी हंसी रुकेगी।

आज कल लोग फेमस होने के लिए एक से एक अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। कुछ लोग तो जानवरों के साथ भी काफी अजीबोगरीब हरकत करते नजर आ जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स अनोखे अंदाज में बंदर को किस करने की कोशिश कर रहा है। पहले तो बंदर भी शख्स को किस करने के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन, अगले ही पल बंदर ऐसी हरकत करता है, जिसे देखकर आप सोच भी नहीं सकते हैं। देखें वीडियो...

अनोखा नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। हो सकता है इस तरह का अनोखा मामला पहली बार देख रहे हों। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sidharth568786'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या लोग देख चुके हैं। कुछ लोग तो इस नजारे को बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article