प्रकृति धरती पर संतुलन बनाए रखने के लिए तरह-तरह के हैरान कर देने वाले नजारे दिखाती है। हाल में एक ऐसा ही नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक छोटी सी चिड़िया बड़े से खतरनाक मगरमच्छ के मुंह के अंदर जाकर उसके दांत साफ करती नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें:
मगरमच्छ के दांतों की सफाई करती दिखी यह छोटी सी चिड़िया
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ (Crocodile) आराम से अपना मुंह खोलकर बैठा है। उसी दौरान एक छोटी सी प्लोवर चिड़िया बिना किसी डर के उसके दांतों में चिपके मांस के टुकड़ों को अपने चोंच से निकालकर खाते दिख रही है। यहां सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान मगरमच्छ आराम से लेटकर बिल्कुल शांति से अपने दांतों को साफ करवा रहा है। वह उस चिड़िया को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा।
ये भी पढ़ें:
मगरमच्छ और इस चिड़िया के बीच है बेहद ही खास दोस्ती
बता दें कि मगरमच्छ अक्सर अपने मुंह को खोलकर नदी किनारे बैठ जाते हैं और वे प्लोवर चिड़ियों से अपना दांत साफ करवाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ के दांत भी साफ हो जाते हैं और वह दांतों के संक्रमण से दूर रहता है। जबकि उस छोटी चिड़िया को खाने के लिए भोजन मिल जाता है। ऐसे में दोनों एक साथ मिलकर एक-दूसरे को फायदा पहुंचाते हैं। विज्ञान की भाषा में इस तरह के रिश्ते को म्यूचलिज्म (पारस्परिक लाभ) कहा जाता है।
वीडियो देख हैरान हुए लोग
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Mothematiks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 25 लाख लोगों ने देखा और 10 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो (Video) पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोगों ने यह सवाल किया कि क्या मगरमच्छ इन चिड़ियों पर हमला नहीं करते? एक यूजर ने इसका जवाब देते हुए लिखा है, "कभी-कभी ये मगरमच्छों का शिकार बन जाती हैं लेकिन अधिकतर समय मगरमच्छ इन्हें कुछ नहीं करते।" दूसरे ने लिखा, "प्रकृति में हर जीव का अपना रोल होता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
