वायरल न्यूज़

Viral Video: अतरंगी बाइक लेकर सड़क पर निकला शख्स, जिसने देखा वो देखता ही रह गया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अतरंगी बाइक लेकर सड़क पर सरपट दौड़ा रहा है। बाइक को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।

Image

अतरंगी बाइक (तस्वीर साभार- @miftah2202)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, कौन सा वीडियो धमाल मचाने लगे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते हैं? वहीं, कुछ मामले सीधे दिल को छूने वाले होते हैं। जबकि, कुछ को देखकर भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स काफी अतरंगी बाइक लेकर सड़क पर उतरा था, जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

कहते हैं शौक बड़ी चीज है। कई बार शौक के चक्कर में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। वहीं, शौक के कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स अतरंगी बाइक लेकर सड़क पर सरपट दौड़ा रहा है। जिस के जुगाड़ के साथ इस अनोखे बाइक को तैयार किया गया है, उसने एक पल के लिए सबको चौंका दिया। इतना ही नहीं जिसने भी इस बाइक को देखा वो देखता ही रह गया। यूजर्स इस पर अब जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। देखें वीडियो...

अतरंगी बाइक

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकर गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो अजीब नमूना है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'miftah2202' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो कमाल का जुगाड़ है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article