ऑटो न्यूज़

Hyundai Bayon भारत में 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें SUV में क्या मिलेगा खास

Hyundai Bayon का ग्लोबल डेब्यू हो चुका है। इसी के साथ इस एसयूवी के भारत में लॉन्च होने की डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं।

Image

Hyundai Bayon भारत में 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Hyundai Motor India अपनी नई एसयूवी Hyundai Bayon को भारतीय बाजार में 26 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस एसयूवी की तस्वीरें और कई अहम फीचर्स की जानकारी जारी कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन या कंपनी की ऑथराइज्ड डीलरशिप पर 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। नई एसयूवी Hyundai Venue और Hyundai Creta के बीच अपनी जगह बनाएगी। इसकी डिलीवरी फेस्टिव सीजन में शुरू होगी।

Hyundai Bayon में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

नई Hyundai Bayon की सबसे बड़ी खासियत इसके स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स हैं। इसमें 12.3 इंच की दो बड़ी स्क्रीन मिलेंगी। इनमें एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए होगी। इसके अलावा, SUV में Generative AI Voice Assistant दिया जाएगा, जिससे ड्राइवर आवाज के जरिए कई सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसमें NVIDIA तकनीक पर आधारित कनेक्टेड कार नेविगेशन सिस्टम, ओवर-द-एयर अपडेट और 70 से ज्यादा Hyundai Bluelink कनेक्टेड फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक, इसके AI वॉयस असिस्टेंट में Perplexity की तकनीक और SoundHound AI का Voice AI इस्तेमाल किया गया है।

नया डिजाइन देगा दमदार लुक

Hyundai Bayon का डिजाइन कंपनी की नई ‘Art of Steel’ डिजाइन थीम पर आधारित है। SUV की लंबाई करीब 4.2 मीटर होने की उम्मीद है। इसके सामने स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और बोनट के किनारों पर LED DRLs मिलेंगे, जो ‘H’ जैसा डिजाइन बनाते हैं।

इसके बंपर पर काले और सिल्वर रंग की क्लैडिंग दी गई है। SUV में चौड़े व्हील आर्च, आकर्षक अलॉय व्हील, शार्प बॉडी लाइन्स और ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले पिलर मिलेंगे। पीछे की तरफ पतली टेललाइट, BAYON बैजिंग और रूफ स्पॉइलर दिया गया है।

इंजन और गियरबॉक्स

Hyundai Bayon में 1.5 लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 115 hp की पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए जाएंगे।

इस SUV की एक और खास बात इसका CNG विकल्प हो सकता है। कंपनी इसे फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ पेश करने की योजना में है। ऐसा होने पर यह 4 मीटर से लंबी Hyundai की पहली SUV होगी, जिसमें फैक्ट्री से CNG किट मिलेगी। CNG किट और इसकी उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आ सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article