Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में लोगों के बीच एक ऐसा वीडियो (Viral Video) धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम गया। कई लोग तो एकटक होकर इस नजारे को देखने लगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Funny Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। यकीन मानिए इस वीडियो (Shocking Video) को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे।
आज कल सोशल मीडिया पर धूम मचाने के लिए लोग एक से एक मजेदार हरकत करते रहते हैं। कई लोग तो फेमस होने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको एक शख्स का ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स साइकिल लेकर फुट ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ गया। इतना ही नहीं बड़े मजे से शख्स ओवर ब्रिज पर साइकिल भी चला रहा था। जिसने भी शख्स का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...
भाई ने माहौल बना दिया...
शख्स का अंदाज देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं भाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को '2_x_santosh__m__0004'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि इस तरह कौन साइकिल चलाता है। जबकि, कुछ का कहना है कि बैलेंस बिगड़ जाता है, तो खेल हो जाता। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
