Viral Video: शादियों में कई बार पानी बरसने लगता है। इस दौरान दावत में आए लोगों को बड़ी समस्या झेलनी पड़ती है। कई बार भोजन के दौरान पानी बरसने लगता है, जिससे खाने में व्यवधान पैदा हो जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि न्योता खाने के दौरान अचानक पानी बरसने लगता है। इसके बाद गांव वाले जो जुगाड़ निकालते हैं, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
शादी में बरसा पानी (इंस्टाग्राम)
इस जुगाड़ को देखकर करेंगे सलाम
वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही गांव के लोग दावत में खाना खाने बैठते हैं, वैसे ही जोर की बारिश होने लगती है। इसके बाद गांव के लोग शादी में इस्तेमाल किए जाने वाले गद्दे को लेकर आते हैं और उसका छाता बना लेते हैं। फिर वह मजे से इस छाते के नीचे बैठकर खाना खाते हैं। आप देख सकते हैं कि शादी में आए सारे के सारे लोग गद्दे को ही छाता बनाकर बरसात से बचते नजर आते हैं। वीडियो देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसा जुगाड़ निकालने वालों को तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए।' वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि इससे ज्यादा अच्छा जुगाड़ तो कोई इंजीनियर भी न निकाल पाए। फिलहाल, आप देख सकते हैं कि गांव के दद्दू लोग मजे से गद्दे के नीचे बैठकर खाना खा रहे हैं। वीडियो को kemcho_gujrati नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो बहुत ही ज्यादा मजेदार है।
