वायरल न्यूज़

VIDEO: शादी के लिए सड़क पर लगवाया अनोखा पोस्टर, लिखा- ना गाड़ी है और ना ही फ्लैट, एक सुंदर लड़की चाहिए

Viral Video: सोशल मीडिया पर पुणे से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़के ने शादी के लिए ऐसा पोस्टर लगाया, जिसे देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक जाएंगे।

Image

शादी के लिए अनोखा बायोडाटा (तस्वीर सभार- @life.with_vedanti.rakesh)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई मामला जरूर चर्चा में रहता है। कुछ मामले तो इतने अनोखे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई चौंक जाता है। जबकि, कुछ मामलों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं,कुछ मामले काफी अजीबोगरीब होते हैं। इसी कड़ी में पुणे (Pune) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्योंकि, यहां एक लड़के ने अपनी शादी के लिए ऐसा सड़क किनारे ऐसा पोस्टर लगवाया, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    अगर किसी की शादी करनी होती है, तो लोग रिश्तेदारों, जानने वालों, मैट्रिमोनियल साइट्स या फिर पंडित जी से मदद लेते हैं। जबकि, कुछ लोग तो खुद से भी लड़की य लड़का ढूंढ़ लेते हैं। लेकिन, पुणे के रहने वाले 30 साल के एक राघव विश्वासराव शिंदे ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया है। लड़के ने शहर के एक चौराहे पर बहुत बड़ा शादी का पोस्टर लगवा दिया। उस सड़क से जो कोई गुजरता एक बार उसकी नजर उस पर जरूर पड़ती। यहां आपको बता दें कि केट पाटिल चौक पर एक पोस्टर पर राघव पर पूरा बायोडाटा छपा है। पोस्टर में साफ-साफ लिखा है- उसकी उम्र 30 सा है। महीने का वह 25 हजार रुपए कमाता है। इतना ही नहीं ना तो उसके पास खुद की कोई कार है और ना ही फ्लैट। इसके अलावा खेती के लिए भी कोई जमीन नहीं है। अगर किसी की नजर में अच्छी और सुंदर लड़की हो तो जरूर बताएं। देखें वीडियो...

    शादी के लिए अनोखा बायोडाटा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। कई लोग तो सोच रहे होंगे कि ऐसा अनोखा मामला पहली बार देखा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'life.with_vedanti.rakesh' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 20 हजार लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लड़का बड़ा ईमानदार है। कुछ का कहना है कि भाई ने तो अलग ही माहौल बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article