वायरल न्यूज़

VIDEO: कैसी होती है अमेरिका की ट्रेनें, सुविधाएं और नजारा देखकर जरूर यात्रा करना चाहेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका की ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी खूबसूरती को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इतना ही नहीं एक बार जरूर यात्रा करना चाहेंगे।

Image

अमेरिकी ट्रेन (तस्वीर साभार- @shelbyreickstravels)

VIDEO: ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा लोग ट्रेन से ही यात्रा करते हैं। कम हो या फिर लंबी दूरी...ज्यादातर लोग ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं हर देश में अलग-अलग तरह की ट्रेनें चलती है। कुछ ट्रेनों की स्पीड इतनी है कि हजारों किलोमीटर का सफर महज कुछ ही घंटों में पूरी हो जाती है। वहीं, कुछ ट्रेनें अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं। इसी कड़ी में हम आपको अमेरिका की ट्रेनें (America Train) के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिकी ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों को मिलने वाली सुविधा को देखकर लोग कह रहे हैं कि यह किसी पाइव स्टार होटल से कम नहीं है।

    हम जिस ट्रेन के बारे में बात कर रहे हैं वो अमेरिका की एमट्रैक ट्रेनें हैं। यह अमेरिका की राष्ट्रीय यात्री रेल कंपनी है। यह कनाडा के तीन प्रांतों और 46 राज्यों को रेल सेवा से जोड़ती है। यहां आपको बता दें कि यहां की ट्रेन में एमफ्लीट कोच का उपयोग होता है। कम दूरी के लिए एमफ्लीट वन और लंबी दूरी के लिए एमफ्लीट टू डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेन के अंदर लेग रूम इतना बड़ा है कि कोई भी यात्री पैर फैलाकर आराम से बैठ सकता है। इसके अलावा लंबे सफर के लिए स्लीपर क्लास की भी सुविधा है। यहां पैसेंजर को पूरा पर्सनल केबिन मिलता है। इसके अलावा पर्सनल टॉयलेट और काफी बेहतरीन डाइनिंग सर्विस भी मिलती है। देखें वीडियो...

    चर्चा में अमेरिका की ट्रेन

    ट्रेन के अंदर लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए अलग डाइनिंग स्पेस होता है। डबल-डेकर ट्रेनों में पैसेंजर को ऊंचाई से नजारे देखने को मिलते हैं। वीडियो देखकर आपको अंदाज लग गया होगा कि अमेरिकी ट्रेनों में किस तरह की सुविधा मिलती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग अमेरिकी ट्रेन के वीडियो शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को shelbyreickstravels ने शेयर किया गया है। काफी लोग इस वीडियो का आनंद उठा चुके हैं। साथ ही लाखों की संख्या में लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। तो अमरिकी ट्रेन पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article