वायरल न्यूज़

दादा जी ने जिम में दिखाया ऐसा दम, बॉडी और स्वैग देखकर हर कोई हो गया फैन, देखें VIDEO

Viral Video: एक दादा जी ने जिम के अंदर ऐसा स्वैग दिखाया, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर दादा जी का वीडियो छाया हुआ है।

Image

दादा जी का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @itxfanii_raj)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच धमाल मचाने लगते हैं। इनमें कुछ वीडिोय काफी फनी होते हैं, तो कुछ बेहद ही चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। क्योंकि, इस वीडियो में एक दादा जी ने जिम में ऐसा दम दिखाया, जिसे देखकर हर कोई उनका फैन हो गया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

    आज कल जिम को लेकर लोगों में काफी क्रेज बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक आपको जिम में दिख जाएंगे। लेकिन, जिम में कई बार ऐसा नजारा भी देखने को मिल जाता है, जिनके बारे में हम आप कल्पना तक नहीं कर सकते। ज्यादा उम्र होने के बाद लोग सही से उठ-बैठ नहीं पाते हैं। चल-फिर नहीं सकते हैं और वजन नहीं उठा सकते। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उम्र को महज एक नंबर मानते हैं और बुढ़ापे में भी कहर बरपाते हैं। इस वीडियो में भी एक दादा जी ने कुछ ऐसा ही दम दिखाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दादी जी जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहे हैं। उनका अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। देखें वीडियो...

    दादा जी ने बनाया माहौल

    वीडियो ने आपको भी जरूर एक पल के लिए चौंका दिया होगा। जिसने भी यह वीडियो देखा वो देखता ही रह गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'itxfanii_raj' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब एक मिलियन लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतन ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ओल्ड इज गोल्ड। एक अन्य ने लिखा- दादा जी का जलवा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article