वायरल न्यूज़

Jugaad Video: इस जुगाड़ को देख स्टीम मशीन वालों को लगने वाला है शौक, दिमाग देख आप भी करेंगे टैलेंट की तारीफ

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चचा ने जुगाड़ू कॉफी बनाने का अनोखा तरीका पेश किया है, जिसमें वह प्रेशर कुकर से कॉफी को स्टीम तक जल्दी गर्म करने की कोशिश करते हैं।

Image

प्रेशर कुकर से कॉफी को स्टीम देने का अनोखा जुगाड़ (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेशर कुकर से कॉफी को दिया स्टीम
  • जुगाड़ू कॉफी बनाने का अनोखा तरीका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Steaming Coffee With Pressure Cooker: कोई भी चाय या कॉफी प्रेमी यह नहीं कहेगा कि भारत में कॉफी की लोकप्रियता कम है। खासकर युवा पीढ़ी के बीच, कॉफी पीने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अब कॉफी केवल कैफे या बड़ी दुकानों तक सीमित नहीं रह गई है। छोटे-छोटे स्टॉल्स और सड़क किनारे के फूड वेंडर्स भी कॉफी बेचने लगे हैं। ऐसे में इनका इनोवेटिव तरीका ग्राहकों को आकर्षित करने में काफी मददगार साबित हो रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक चचा अपनी जुगाड़ू कॉफी बनाने की कला को दिखा रहे हैं। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे वह कॉफी का पूरा सेटअप लेकर चलते हैं और ग्राहकों के लिए कॉफी तैयार करते हैं। वह इसे शानदार तरीके से प्रस्तुत करते हैं, जिसमें सामग्री के सही अनुपात के साथ कॉफी को बनाने की प्रक्रिया बेहद अनोखी है। उनकी मेहनत और कौशल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

प्रेशर कुकर से कॉफी को स्टीम देने का अनोखा जुगाड़

चचा का विशेष तरीका, जिसमें वह प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, कॉफी को जल्दी गर्म करने में मदद करता है। ऐसा करते हुए वह कॉफी का स्वाद और भी बेहतर बना देते हैं। इस अनोखी तकनीक ने न केवल कॉफी प्रेमियों का ध्यान खींचा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है। इस वीडियो को 'ashukumarbth001' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article