वायरल न्यूज़

5 साल बाद मां से मिला बेटा, देखते ही छलक पड़े आंसू, वीडियो देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 29, 2023, 08:44 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी मां से पांच सालों बाद मिलता है और अपनी मां को गोद में उठाकर गाड़ी में बिठाता है। ऐसे में मां-बेटे के प्यार वाला ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Image

5 साल बाद मां से मिला बेटा (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 साल बाद मां से मिला बेटा
  • खुशी देख आंखों से झलक पड़ेंगे आसूं
  • वीडियो देख गदगद हो जाएगा सीना

Man Met His Mother Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बेटा सालों बाद अपनी मां से मिलता है, जिसे देखने के बाद आपकी भी आंखे नम हो जाएगी। ऐसे में ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। मां-बेटे का ये प्यार भरा वीडियो देख आप भी मस्त हो जाएंगे। ऐसे में यूजर्स भी काफी रियक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो में मां-काफी बूढ़ी हो चुकी है और बेटा अपनी गोद में उठाकर ले जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) इस पोस्ट में काफी लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा गया है। इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स अपनी मां से 5 सालों बाद मिलता है। ऐसे में बूढ़ी मां काफी कमजोर दिखाई पड़ रही है और शख्स भी मां को देख काफी भावुक भी हो जाता है और फिर अपनी मां को गोद में उठाकर गाड़ी में बैठाता है ताकि वह अपनी मां को लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकें। ऐसे में शख्स का अपनी मां के प्रति प्यार देख लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं और शख्स की जमकर भी तारीफ कर रहे हैं।

5 साल बाद मां से मिला बेटा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये बेटा अपनी मां के लिए किसी एंजल से कम नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये दुनिया का सबसे अच्छा वीडियो है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'officialhumansofkeralam' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article