वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स के पास थे दो कुत्ते, एक को करने लगा दुलार, फिर दूसरे ने जो किया देखने लायक है..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 29, 2023, 08:03 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मालिक अपने एक कुत्ते को दुलार करता नजर आ रहा है। ऐसे में दूसरे कुत्ते ने तिलमिलाहट होने लगी, जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं। देखिए ये मजेदार वीडियो..

Image

कुत्ते को दुलार करते हुए शख्स का वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मालिक कर रहा था कुत्ते को दुलार
  • दूसरे कुत्ते ने शुरू कर दिया तिलमिलाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Man And Dog Viral Video: इंस्टाग्राम पर हर रोज एनिमल्स से रिलेटेड वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। ऐसे में मालिक का उसके दो कुत्तों के साथ का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी, हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा। इस वीडियो में मालिक का अपने कुत्ते के प्रति से दुलार है, उसे देखने के बाद आप मस्त हो उठेंगे, लेकिन इस दौरान दूसरे कुत्ते ने जो किया, वो देखने लायक है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक शख्स और दो कुत्ते दिखाई देंगे। वीडियो में आपको मालिक अपने एक कुत्ते को दुलार करता नजर आएगा। वहीं, दूसरा कुत्ता पास में ही बैठा ये सब देख रहा होता है। फिर इसके वह ऐसा ड्रामा करता है, जो देखने लायक है। दूसरे कुत्ते को तिलमिलाहट होने लगती है कि उसका मालिक उसे प्यार क्यों नहीं कर रहा है। ऐसे में वह सोफे पर लोटने-पोटने लगता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट जाएंगे।

कुत्ते को दुलार करते हुए शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कुत्तों से प्यारा जानवर और कोई हो ही नहीं सकता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अपने मालिक से प्यार पाने का यह एक अच्छा तरीका है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'cachorros_alegres' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article