Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिलते हैं, जो हमें हंसाते भी हैं और हैरान भी कर देते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने यातायात और सामान ढोने के सारे नियमों को दरकिनार करते हुए ऐसा देसी जुगाड़ लगाया है कि टेम्पो वाले भी अपना माथा पीट लें।
बाइक पर दिखा अनोखा नजारा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में बड़ा खिलाड़ी निकला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को chacha_wo_chacha नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई ने डिलीवरी चार्ज बचाने के चक्कर में टेम्पो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह हुनर केवल भारत में ही देखने को मिल सकता है, लेकिन यह संतुलन जितना गजब है, उतना ही खतरनाक भी। जहां एक तरफ लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और इसे 'देसी जुगाड़' का नाम दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई लोग इसे सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन मान रहे हैं। सड़क पर इस तरह से असंतुलित होकर भारी सामान ले जाना न केवल चालक के लिए जानलेवा हो सकता है, बल्कि पीछे से आ रही अन्य गाड़ियों के लिए भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
