वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 2006 से बंद था घी का डिब्बा, 2026 में जब खोला तो नजारा देख नहीं हो रहा था यकीन

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लगभग 20 साल से सीलबंद एक प्लास्टिक के डिब्बे को चाकू से काटकर खोलते हुए दिखाया गया है। जब चाकू से डिब्बे को काटकर हटाया गया, तो अंदर से पूरी तरह से सुरक्षित और जमा हुआ घी निकला।

Image

20 साल बाद खुला घी का डिब्बा (तस्वीर साभार- @iamshah0786)

Ajab Gajab: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन अजीबो-गरीब और अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में हाल ही में सामने आए इस वीडियो ने हर किसी को सोच में डाल दिया है। जिसने भी यह नजारा देखा उसे एक पल के लिए सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति के पास प्लास्टिक का एक डिब्बा है, जिसे बेहद पारंपरिक तरीके से एयर-टाइट पैक किया गया था। सबसे पहले ढक्कन पर बंधी सूत की रस्सी और धागों को चाकू से काटा जाता है। रस्सी के नीचे प्लास्टिक की पन्नी और सुखाए गए पत्तों की एक सुरक्षात्मक परत दिखाई देती है, जो नमी और हवा को अंदर जाने से रोक रही थी। जब ऊपरी हिस्सा साफ किया गया, तो डिब्बे के अंदर जमा हुआ सफेद-पीला पदार्थ दिखा। इसके बाद उस व्यक्ति ने पूरे प्लास्टिक जार को ही वर्टिकली चाकू से चीर दिया। जार का प्लास्टिक उतरते ही अंदर से ठीक बेलनाकार आकार में जमा हुआ घी का एक ठोस टुकड़ा बाहर आया, जो बिल्कुल वैसा ही दिख रहा था जैसा इसे बंद करते समय रहा होगा। वीडियो देखने के बाद सबसे पहला सवाल दिमाग में आता है-क्या सच में 20 साल तक कोई डेयरी प्रोडक्ट बिना फ्रिज के सुरक्षित रह सकता है? देखें वीडियो...

नजारा देख दंग रह गए लोग

इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ गए होंगे। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा होगा कि 20 साल तक घी सुरक्षित रह सकता है। हालांकि, इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को iamshah0786 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को मिलियन में अब तक लोग देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article