Paraguay Political Crisis: दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। डिजिटल बैंक यूएनो Ueno के डूबने के बाद राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग चलाकर पद से हटा दिया गया। सीनेट में शुक्रवार को सैंटियागो पेना के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के बाद राष्ट्रपति पेना को गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया। सीनेट में मौजूद सभी 44 सदस्यों ने सैंटियागो पेना के खिलाफ मतदान किया।
उपराष्ट्रपति ने संभाली कमान
सैंटियागो पेना को पद से हटाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति पेड्रो एलियाना ने मोर्चा संभालते हुए अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पेड्रो अगस्त 2028 तक देश की कमाल संभालेंगे।
राष्ट्रपति पेना ने इस्तीफे का दिया था प्रस्ताव
राष्ट्रपति पेना ने बीते दिनों पद त्यागने की पेशकश की थी, लेकिन संसद ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। राष्ट्रपति पेना के वकीलों के मुताबिक, सांसदों को महाभियोग की कार्रवाई जारी रखने के बजाय उनका इस्तीफा मंजूर कर लेना चाहिए था।
