वायरल न्यूज़

VIDEO: 200 रुपये में खरीदा 1Kg वाला एल्युमिनियम फॉयल, जब खोलकर देखा तो दिमाग झन्ना गया, जानें मामला

Viral Video: दिल्ली के सदर बाजार में सस्ते सामान की खरीदारी करने पहुंची एक महिला के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। महिला ने 200 रुपये में 1 किलो एल्युमिनियम फॉयल खरीदने का दावा किया, लेकिन घर पहुंचकर पैकेट खोलने पर उन्हें ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने उनकी खुशी को हैरानी में बदल दिया।

Image

महिला के साथ हुआ खेल (तस्वीर साभार- @rekhabisht773)

Viral Video: दिल्ली के सदर बाजार का नाम आते ही लोगों के मन में सस्ते सामान, थोक खरीदारी और शानदार डील की तस्वीर उभरने लगती है। यहां कई लोग कम कीमत में जरूरत का सामान खरीदने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। लेकिन, कभी-कभी कम दाम में मिलने वाली चीज खुशी देने के बजाय हैरानी का कारण भी बन सकती है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जहां एक महिला ने एल्युमिनियम फॉयल खरीदने के बाद अपने साथ हुए कथित धोखे का वीडियो साझा किया है। महिला का दावा है कि उन्होंने दिल्ली के सदर बाजार से 1 किलो एल्युमिनियम फॉयल का पैकेट महज 200 रुपये में खरीदा था। शुरुआत में उन्हें यह खरीदारी काफी फायदे का सौदा लगी, लेकिन जब घर पहुंचकर पैकेट की जांच की गई, तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गईं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में नजर आने वाली महिला का नाम रेखा बिष्ट बताया गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खरीदारी से जुड़ा अनुभव साझा किया। उनके मुताबिक, दिल्ली के सदर बाजार में उन्हें 1 किलो एल्युमिनियम फॉयल का पैकेट मिला, जिसकी कीमत सिर्फ 200 रुपये थी। रेखा का कहना है कि उनके आसपास की स्थानीय दुकान पर इसी तरह का सामान करीब 700 रुपये में मिलता है। ऐसे में 200 रुपये में इतना सामान मिलना उन्हें काफी आकर्षक लगा। कीमत में बड़ा अंतर देखकर उन्हें लगा कि इस बार खरीदारी में अच्छी बचत हो गई है। लेकिन, सस्ते सौदे की यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पैकेट और फॉयल के रोल को ध्यान से देखा, तो मामला कुछ अलग नजर आने लगा। वीडियो में महिला एल्युमिनियम फॉयल के रोल को दिखाती नजर आती हैं। रोल के बीच में मौजूद कार्डबोर्ड की नली के सिरों पर सीमेंट जैसा पदार्थ दिखाई देता है। महिला के अनुसार, इस पदार्थ को रोल के अंदर भरकर उसका वजन बढ़ाया गया था। देखें वीडियो...

महिला के साथ धोखाधड़ी !

महिला का दावा है कि पैकेट पर 1 किलो वजन लिखा होने के बावजूद उसमें इस्तेमाल करने योग्य एल्युमिनियम फॉयल की मात्रा उम्मीद से काफी कम थी। हालांकि, वीडियो में दिखाई गई घटना और महिला के दावे के आधार पर ही इस मामले को समझा जा सकता है। संबंधित दुकानदार की प्रतिक्रिया या किसी आधिकारिक जांच की जानकारी सामने आए बिना इसे पूरे बाजार की स्थिति मानना उचित नहीं होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को rekhabisht773 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article