एजुकेशन

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर को, एग्जाम सिटी स्लिप 8 नवंबर से

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक आचार्य यानी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना 8 नवंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

Image

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक आचार्य यानी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग की विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत होने वाली भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना 8 नवंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना के लिए केवल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन 8 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। अब इसकी लिखित परीक्षा आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित होगी। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र अलग से डाउनलोड करना होगा। आयोग के मुताबिक, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र 15 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से अपना वैध एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

अभ्यर्थियों को 8 नवंबर से परीक्षा जनपद की जानकारी देखने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा शहर या जनपद की अग्रिम सूचना है, इसे प्रवेश पत्र नहीं माना जाएगा।

आयोग ने साफ किया है कि बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पहले 8 नवंबर से अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी प्राप्त कर लें और 15 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article