Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों के मजेदार और अद्भुत टैलेंट (Talent Video) वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर कई बार लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्ची ने लाठी से ऐसा करतब दिखाया, जिसे देखकर बड़े-बड़े धुरंधर भी हैरान हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नारंगी रंग की पारंपरिक पोशाक और जूते पहने एक छोटी सी बच्ची सड़क पर लाठी चला रही है। बच्ची जिस निडरता और सटीकता के साथ लाठी को चारों तरफ घुमा रही है, वह किसी मंजे हुए कलाकार से कम नहीं लगता। उसके चेहरे का आत्मविश्वास और फुर्ती देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो कोई नन्ही योद्धा मैदान में उतरी हो। यह प्रदर्शन किसी उत्सव या कार्यक्रम के दौरान सड़क पर होता दिख रहा है। पारंपरिक संगीत की धुन पर बच्ची अपनी कलाबाजी दिखाती है। आसपास खड़े युवक, बच्चे और बड़े बुजुर्ग बच्ची की इस अद्भुत कला को बड़े ध्यान से देखते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से बच्ची ने माहौला बनाया उसने कई लोगों को हैरान कर दिया। देखें वीडियो...
टैलेंट के दीवाने हुए लोग
आजकल जहां बच्चे डिजिटल गैजेट्स में व्यस्त रहते हैं, वहीं इस नन्ही बच्ची द्वारा भारत की पारंपरिक लाठी कला का इतनी कम उम्र में प्रदर्शन करना काफी प्रेरणादायक है। इस वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोग तो बच्ची के टैलेंट और जज्बे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
