शहर

महाराष्ट्र ATS के हत्थे चढ़ा 10 लाख का इनामी नक्सली, आगे की जांच में जुटी एजेंसी

महाराष्ट्र ATS ने ठाणे के डोंबिवली स्थित ठाकुर्ली इलाके से 10 लाख रुपये के इनामी वॉन्टेड नक्सली संजय सरोज यादव उर्फ बुधराम को गिरफ्तार किया है। ATS उसके महाराष्ट्र आने के मकसद की जांच कर रही है।

Image

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ATS कोर्ट में पेश किया जाना है। (सांकेतिक तस्वीर, साभार- ANI)

महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाणे जिले से एक वॉन्टेड नक्सली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को डोंबिवली के ठाकुर्ली इलाके से पकड़ा गया। उसकी पहचान संजय सरोज यादव उर्फ संजय गोदरे उर्फ बुधराम के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। वह मूल रूप से झारखंड के जंगल वाले इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। महाराष्ट्र ATS अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह ठाकुर्ली क्यों आया था और यहां उसका क्या मकसद था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में चलती कार में लगी आग

ठाकुर्ली इलाके से हुई गिरफ्तारी

मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र ATS को आरोपी के ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित ठाकुर्ली इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने इलाके में ऑपरेशन चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब 10 दिनों से ठाकुर्ली में रह रहा था। वह यहां कब और किसके संपर्क में आया, इसकी भी जांच की जा रही है। ATS यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यहां रहने के लिए किसी की मदद ली थी या फिर वह अकेले ही ठहरा हुआ था।

ATS को शक, महाराष्ट्र में क्या करने आया था?

संजय यादव (Sanjay Yadav) की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र ATS अब उससे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि वह झारखंड से महाराष्ट्र क्यों आया था और ठाकुर्ली में रहने के पीछे उसका क्या मकसद था। इसके अलावा, एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि क्या वह महाराष्ट्र में किसी नक्सली गतिविधि या अन्य किसी काम में शामिल था। उसके स्थानीय संपर्कों और पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों की भी जांच की जा सकती है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article