बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office Collection Day 2: रणबीर कपूर की फिल्म ने दिखाया जलवा, दो दिन में पार हुए 200 करोड़

Ramayana Part 1 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने दो दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

Ramayana ने दो दिन में पार किये 200 करोड़ रुपये (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ramayana Part 1 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रामायण: पार्ट 1' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर ने 'रामायण' में जहां भगवान राम का किरदार अदा किया है तो वहीं कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश फिल्म में बतौर रावण नजर आए। रणबीर कपूर और यश की 'रामायण: पार्ट 1' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आते ही मूवी ने बड़े पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'रामायण' को दर्शकों से इस कदर प्यार मिल रहा है कि इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी देखने को मिलेगा। रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' ने दो दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana पर आया Salman Khan का रिएक्शन, VFX और बजट पर बोले- ये सही नहीं...

रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश की 'रामायण: पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' ने दूसरे दिन 48.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मूवी को 23,316 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने जहां हिंदी भाषा में 35.50 करोड़ रुपये तो वहीं कन्नड़ भाषा में 5.15 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा तेलुगू भाषा में 4.75 करोड़ रुपये, तमिल भाषा में 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम भाषा में 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। दूसरे दिन के आंकड़ों के हिसाब से 'रामायण' ने भारत में जहां 112.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन तो वहीं 134.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana देख खुद को रोने से नहीं रोक पाए महेश भट्ट, कहा- 'आंसू छिपाने की कोशिश...'

विदेशों में भी चला 'रामायण' का जादू

रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' ने विदेशों में भी अपना जादू दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मूवी ने दूसरे दिन विदेशों में 35 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर दो दिनों में फिल्म ने मात्र 221.05 करोड़ रुपये का धाकड़ कलेक्शन किया है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' कितनी लंबी पारी खेलती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article