वायरल न्यूज़

Stunt Video: गगनचुंबी इमारत के ऊपरी छोर पर शख्स ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट, यूजर्स बोले - इसे कहते हैं मौत से खेलना

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा खतरनाक स्टंट वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके नजरों के सामने मौत वाला मंजर छा जाएगा। शख्स के इस स्टंट को देख आपकी भी हालत पंचर हो जाएगी।

Image

शख्स ने खेला मौत का सबसे गंदा खेल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया बेहद ही खतरनाक स्टंट
  • स्केटिंग के साथ किया दिल दहलाने वाला स्टंट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Death Defying Stunt Video: इंटरनेट पर अब हर तरीके के कंटेंट को देखा जा सकता है। इस लिस्ट में लोगों को हंसाने से लेकर दिल दहलाने तक वाला वीडियो आसानी से देखा जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक ऐसा खतरनाक वीडियो लेकर हैं, जिसे देखकर आपका दिल दहल उठेगा। आपके आंखों के सामने अंधेरा छा जाएगा और आपको समझ नहीं आएगा कि आखिर आप क्या करें?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक शख्स नजर आ रहा है, जो गगनचुंबी इमारत के ऊपरी सिरे पर बैक फ्लिप मार रहा है। इतना ही नहीं वह स्केटिंग की मदद से अजीबोगरीब स्टंट भी कर रहा है, जिसमें उसकी जान पर भी बन सकती है। यूजर्स का कहना है कि भाई तो मौत से खेल रहा है। वीडियो में दिख रहे शख्स द्वारा किए गए हर स्टंट को देख आपकी हालत पंचर हो जाएगी।

शख्स ने खेला मौत का सबसे गंदा खेल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो सीधा मौत से ही खेल रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है यमराज छुट्टी पर हैं। बता दें, इस वीडियो को 'escape.timee' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5.1 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article