Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो (Today Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने तक छूट जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Weird Video) सोच से पड़े होते हैं। हालांकि, इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी।
कहते हैं शौक बड़ी चीज है। कई बार शौक के चक्कर में लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कईयों का मजाक भी बन जाता है। लेकिन, एक कपल ने शौक के चक्कर में कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिपटकर छत पर खड़ा है। वहीं, नीचे स्विमिंग पूल में उसके कई साथी आराम फरमा रहे हैं। दोनों छत से पानी में छलांग लगाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस हरकत से लड़की थोड़ी डरी हुई नजर आ रही है। लेकिन, किसी तरह बैलेंस बनाकर शख्स के साथ खड़ी है। अचानक शख्स फ्लिप मारते हुए छलांग लगा देता है। फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
खतरनाक स्टंट
वीडियो देखकर हंसी भी छूट रही होगी और थोड़ी हैरानी भी हो रही होगी। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे लड़की जरूर चोट लगी होगी। किसी ने पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को शेयर कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'strangest.media' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 2 लाख 51 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ कहना है कि रोमांस के चक्कर में खेल हो गया। कुछ का कहना है कि ये खतरनाक भी हो सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
