वायरल न्यूज़

शादी के मंडप पर ही सबके सामने गटागट ये चीज पीने लगी दुल्हन, दूल्हा भी रह गया दंग, देखें VIDEO

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन सबके सामने गटागट कोल्ड ड्रिंक पीने लगती है। जिसने भी दुल्हन का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।

Image

दुल्हन का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन का अनोखा अंदाज
  • शादी के मंडप पर किया ऐसा काम देखते रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Today Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Bride Groom Video) ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक झन्नाटेदार वीडियो (Wedding Video) सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी भी छूट रही है। क्योंकि, इस वीडियो में दुल्हन ने ऐसा काम किया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था।

दरअसल, हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे अलग, सबसे खास और यादगार हो। इसके लिए कई बार कपल तो अजीबोगरीब हरकत तक कर देते हैं। वहीं, कई बार दोस्त-यार भी शादी में माहौल जमा देते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दुल्हन का स्वैग देखकर हर कोई शॉक्ड रह गया। दरअसल, शादी के मंडप पर दूल्हा-दुल्हन दोनों बैठे थें और रस्में निभाई जा रही थी। अचानक उसी बीच दुल्हन ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन कोल्ड ड्रिंक का एक बोतल उठाती है और गटागट पीने लगती है। जिस अंदाज में दुल्हन ठंडा पीती है, उसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। तो पहले आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

दुल्हन का स्वैग

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'chocolaty_paa' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 87 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि शादी तो बाद में भी हो जाएगी पहले गर्मी से बच लिया जाए। एक ने लिखा, 'बीवी मौज में पति पैसे की खोज में'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article