वायरल न्यूज़

ग्राहकों की मौज ही मौज... 'मोटो-टैक्सी' वाले ने बाइक पर लगा ली खाट और छाता,देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर 'मोटो टैक्सी' चालक का एक अनोखा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ड्राइवर ने अपनी मोटरसाइकिल के पीछे केवल बैठने की जगह नहीं, बल्कि आराम करने के लिए पूरी झूला और धूप-बारिश से बचने के लिए रंग-बिरंगा छाता लगा रखा है।

Image

VIP जुगाड़ (तस्वीर साभार- @dsantosmotosoficial)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन एक से बढ़कर एक मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और साथ ही चालक के 'बिजनेस माइंड' की तारीफ भी करेंगे। आजकल जहां कैब और टैक्सी सेवाएं अपने ग्राहकों को आराम देने के लिए नए-नए तरीके अपनाती हैं, वहीं इस मोटो-टैक्सी वाले ने तो हद ही कर दी। सड़क पर फर्राटा भरती इस मोटरसाइकिल के पीछे सिर्फ नॉर्मल सीट नहीं, बल्कि आराम से लेटने के लिए एक देसी झूला लगा है। इतना ही नहीं, ग्राहक को कड़कती धूप या बारिश से बचाने के लिए ऊपर एक रंग-बिरंगा छाता भी लगाया गया है।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल के पीछे एक बड़ा सा बोर्ड टंगा है जिस पर 'MOTO TÁXI' लिखा है। चालक बड़े ही मजे से बाइक चला रहा है और उसके पीछे लगा यह 'VIP सेटअप' आने-जाने वाले हर इंसान का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस अनोखे जुगाड़ (Jugaad Video) को देखकर हर कोई हैरान है और कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। आखिर, सड़क पर किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    मजेदार देसी जुगाड़

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा जुगाड़ है। कई लोग तो पहली बार इस तरह का नजारा देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को dsantosmotosoficial नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस जुगाड़ वाले वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है। आलम ये है कि देसी जुगाड़ को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई ने तो फर्स्ट क्लास फ्लाइट का अहसास मोटरसाइकिल पर ही दे दिया। एक अन्य ने लिखा कि अगर ऐसी टैक्सी मिले, तो कोई भी लंबे सफर से मना नहीं करेगा। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article