वायरल न्यूज़

Viral Video: असली नाग के सामने नागिन डांस करने लगा शख्स, फिर जो हुआ उसने महफिल ही बदल दी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स असली नाग के सामने नागिन डांस करने लगा है। इस नजारे को देखने को बाद लोग हक्के-बक्के रह गए।

Image

नाग के सामने नागिन डांस (तस्वीर सभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाग के सामने करने लगा नागिन डांस
  • नजारा देखकर हक्के-बक्के रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Today Viral Video) तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) इतने फनी होते हैं कि देखते ही देखते लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसके अलावा कुछ नजारे सोच से अलग होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके दिमाग का पुर्जा-पुर्जा हिल जाएगा।

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ज्यादातर लोग तो सांप को देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो सांप से भी जानबूझकर पंगा लेने के लिए तैयार रहते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक नाग कुंडली मारकर सड़क पर बैठा था। तभी एक शख्स मस्ती में वहां आता है और नाग के सामने नागिन डांस करने लगता है। जिस अंदाज में शख्स नाग के सामने डांस करता है उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। देखें वीडियो...

शख्स का खतरनाक अंदाज

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर हिल गया होगा। सोच रहे होंगे कि भाई ने तो महफिल ही बदल दी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'elurinarasimharao41' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं इसली डेरिंग। किसी का कहना है कि भाई तो जान पर खेल गया। किसी का कहना है कि ये है असली नागिन डांस। तो इस वीडियो पर आपका क्या रिएक्शन है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article