वायरल न्यूज़

VIDEO: घोड़े से ताल मिलाते हुए शख्स ने लगाए जबरदस्त ठुमके, जुगलबंदी देखकर आप भी झूम उठेंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jul 13, 2023, 06:21 PM IST

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर घोड़ा और एक शख्स का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अनोखे अंदाज में ठुमके लगाए। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है।

Image

धमाकेदार डांस वीडियो (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स और घोड़ा का जबरदस्त डांस
  • ठुमके देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Dance Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Dance Video) शामिल होते हैं। इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप ठहाके भी लगाएंगे और जमकर ठुमके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक शख्स ने घोड़ के साथ ताल में ताल मिलाते हुए ऐसे ठुमके लगाए, जिसका वीडियो वायरल हो गया और लोग जमकर इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं।

आज कल सोशल मीडिया पर डांस के भी काफी वीडियो छाए रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने झन्नाटेदार होते हैं, जिसे देखकर लोगों का दिल गदगद हो जाता है। वहीं, कई नजारों पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसपर एक पल के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक इंसान और एक घोड़े ने जमकर साथ में ठुमके लगाए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं याराना मूवी का टाइटल ट्रैक बज रहा है। घोड़े पर दूल्हा आराम से बैठा हुआ है। जबकि, उसका दोस्ता और घोड़ा मस्त होकर ठुमके लगा रहा है। दोनों ने जिस तरह ठुमके लगाए उसने लोगों का दिल जीत लिया। तो आप भी पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

घोड़ा और शख्स का जबरदस्त धमाल

इस डांस वीडियो को देखकर आपका भी झू्मने का मन कर रहा होगा। अब यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'myname_lakshman' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं, कुछ लोग जहां दोनों की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस डांस वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा डांस तो पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article