Dance Viral Video: डांस वीडियो तो कई सारे देखे होंगे लेकिन ऐसा डांस शायद ही आपने कभी देखी होगी। ये डांस वीडियो (Viral Video) एक आंटी का है, जो पार्टी में ऐसा तड़का लगा रही है, जिसे देखने के बाद आपकी भी नींद उड़ जाएगी। इतना झक्कास डांस आपने अपनी पूरी लाइफ में कभी नहीं देखा होगा। ऐसे में यूजर को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे इसे शेयर भी कर रहे हैं।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Social Media Viral Video) में आंटी बैंग-बैंग गाने पर डांस करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें बाहर आ जाएगी। ऐसे में आप देखेंगे कि पहले तो आंटी नॉर्मल डांस करती नजर आती है लेकिन फिर उसके बाद उनके अंदर ऋतिक रोशन जाग जाता है और आंटी खतरनाक वाला डांस करने लगती हैं। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।
आंटी का बैंग-बैंग वाला डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है सभी आंटी का मजाक बना रहे थे, इसीलिए आंटी ने अपना रूप दिखाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है कि आंटी किट्टी पार्टी में गई हैं। इस वीडियो पर अब तक लगभग 1 लाख के पार लाइक्स मिल चुका है। वहीं, इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
