Chauhaan Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है। फिल्म दृश्यम 3 एक के बाद एक कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी बीच अभिनेता ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। उनकी आने वाली फिल्म ‘चौहान’ (Chauhaan) खबरों में है। इस फिल्म को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म का ये अपडेट शूटिंग से जुड़ा हुआ है। तो चलिए जानते हैं क्या नया खुलासा हुआ है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस से बोले- ‘A से Z तक सब यहीं मिलेगा’
‘चौहान’ की शूटिंग को लेकर आया अपडेट
एक्टर अजय देवगन की फिल्म चौहान एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अजय देवगन फिल्म चौहान की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंच गए हैं। पोर्टल को एक सोर्स ने बताया, 'अजय देवगन कारगिल में ‘चौहान’ की शूटिंग कर रहे हैं। वो कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे और शूटिंग शुरू भी कर चुके हैं। इस खूबसूरत शहर में फिल्म के कुछ अहम सीन शूट किए जाएंगे। मेकर्स ने पहले ही जरूरी परमिशन ले ली थी और शूटिंग बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके, इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी की है।' सोर्स ने आगे बताया, 'कारगिल में काफी ठंड है और यहां का मौसम ‘चौहान’ के सीन को असली जैसा दिखाने में जरूर मदद करेगा।' अजय देवगन कई दशकों बाद लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले एक्टर ने साल 2003 में जे. पी. दत्ता की वॉर फिल्म ‘एलओसी: कारगिल’ (LOC: Kargil) के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में शूटिंग की थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Amitabh Bachchan को दिल्ली हाईकोर्ट में होना पड़ेगा पेश, पर्सनैलिटी राइट्स केस में अदालत ने दिया निर्देश
कब रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म?
‘चौहान’ की रिलीज डेट 1 अक्टूबर 2027 तय की गई है। जिसका निर्देशन नीरज यादव (Neeraj Yadav) कर रहे हैं। फिल्म के पहले टीजर में कश्मीर के पुलवामा में साल 2018 के हालात की झलक दिखाई गई थी। अजय देवगन के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वो ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4), ‘रेंजर’ (Ranger) और ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5) जैसी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं।
