वायरल न्यूज़

Viral Video: अनार बम मुंह में दबाकर निकाली बारात, देखकर बेचारा दूल्हा तक हिल गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 22, 2025, 03:34 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स अनार बम मुंह में फंसाता है और इसमें आग लगा दी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा देखकर बेचारा दूल्हा तक हिल गया।

Image

वायरल देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो शेयर भी किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो से बारात से जुड़ा है। इसमें घोड़ी पर बैठा दूल्हा बेहद खुश नजर आता है। इधर बाराती भी खूब झूमकर नाच रहे हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बेहद सुंदर लगता है।

मुंह में दबा लिया अनार बम

हर तरफ आतिशबाजी हो रही है। मगर इसी बीच नजर एक ऐसे बाराती पर पड़ती है जिसने सबको हिलाकर रख दिया। दरअसल बाराती ने आतिशबाजी के दौरान एक अनार बम अपने मुंह में दबा लिया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है देखकर मानो खुद दूल्हा तक हिल गया हो। इसमें देखेंगे बाराती ने अनार बम मुंह में दबाया और इसमें आग लगा दी।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

अनार बम में तेज रोशनी के साथ चिंगारी निकलती है। इसे देख बाराती शख्स से दूर होने की कोशिश करते हैं। मगर शख्स ने बम अभी भी मुंह दबाया हुआ है। मालूम हो कि वायरल वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @meme_doc_19 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article