वायरल न्यूज़

Stunt Video: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए किया ऐसा खतरनाक स्टंट, नजारा देख हलक में अटक जाएगी सांस

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा खतरनाक वाला रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इसमें एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए स्टंट करता दिख रहा है।

Image

खतरनाक स्टंट के साथ गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट कर किया प्रपोज
  • रोमांस करने का खतरनाक अंदाज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Couple Stunt Viral Video: कहते हैं लाइफ में अगर सच्चा और मनपसंद जीवनसाथी मिल जाए तो फिर जिंदगी बड़ी सुकून से गुजरती है। शायद इसीलिए लोग अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं और अपनी पार्टनर को प्रपोज करने के लिए अनोखे तरीके अपनाते हैं, जिसकी उनकी पार्टनर उन पर फिदा हो जाए और उनके प्यार को स्वीकार कर लें। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में प्रपोज करने के लिए बाइक से स्टंट करता है। इस दौरान वह बाइक के अगले पहिए को ऊपर उठाकर तेजी में लाता है और फिर उसी तरह से लड़की को फूल देता है। उसका ये खास अंदाज लड़की को खूब पसंद आता है और वह मान जाती है। लड़के के प्रपोज करने के लिए इस अनोखे अंदाज से यूजर्स भी काफी तारीफ कर रहे हैं।

खतरनाक स्टंट के साथ गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई ने कमाल ही कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि काफी डेयरिंग कपल है। बता दें, इस वीडियो को 'top_bike_stunter' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 640 लाइक आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article