Rahu Ketu Gochar 2026: मायावी ग्रह राहु और केतु 25 नवंबर 2026 को अपनी राशि बदल ली है। स्पष्ट राहु 25 नवंबर की शाम 4 बजकर 34 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसी समय केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में पहुंच गए हैं। करीब डेढ़ साल बाद राहु-केतु की राशि बदलने से सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका असर नौकरी, बिजनेस, फाइनेंशियल कंडीशन, मैरिड लाइफ, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।
इस गोचर में राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में रहेंगे। मकर राशि शनि की है, जो करियर, मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारियों का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं कर्क राशि चंद्रमा के स्वामित्व वाली है, जिसका संबंध मन, परिवार, माता और भावनात्मक सुरक्षा से है। ऐसे में राहु लोगों की महत्वाकांक्षा, करियर और बड़ी उपलब्धियों की इच्छा बढ़ा सकते हैं, जबकि केतु घर-परिवार और भावनात्मक मामलों में बदलाव ला सकते हैं।
ज्योतिषीय गोचर के पारंपरिक सिद्धांत के अनुसार राहु और केतु का तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में होने को तुलनात्मक रूप से अच्छा माना जाता है। इसी आधार पर मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन, वृषभ, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है। हालांकि इन सभी राशियों को एक जैसे परिणाम नहीं मिलेंगे। किसी को करियर में फायदा होगा, तो किसी को आर्थिक मामलों और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।
राहु मकर और केतु आए कर्क में
राहु और केतु को वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह कहा जाता है। दोनों हमेशा एक-दूसरे से सातवें भाव में यानी विपरीत राशियों में रहते हैं। राहु जहां महत्वाकांक्षा, भौतिक इच्छाओं, विदेशी संपर्कों, टेक्नोलॉजी और अचानक बदलाव का कारक है, वहीं केतु वैराग्य, आध्यात्मिकता, रिसर्च और किसी विषय से अलगाव का प्रतिनिधित्व करता है।
मकर राशि में राहु का प्रवेश करियर और प्रोफेशनल लाइफ को खास तौर पर एक्टिव कर सकता है। इस दौरान लोगों के भीतर बड़ा पद हासिल करने, बिजनेस का विस्तार करने और अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छा बढ़ सकती है। टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन बिजनेस, विदेशी कंपनियों और मैनेजमेंट से जुड़े कामों में नए मौके सामने आ सकते हैं।
दूसरी तरफ केतु कर्क राशि में रहेंगे। कर्क राशि का संबंध घर, माता, परिवार और मानसिक शांति से है। इसलिए इस गोचर में कुछ लोगों का ध्यान घर-परिवार से जुड़े पुराने मामलों पर जा सकता है। कुछ लोग घरेलू जिम्मेदारियों से दूरी बनाकर करियर पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं, जबकि कुछ को अपनी भावनाओं और निजी जिंदगी में संतुलन बनाने की जरूरत होगी।
इस समय मकर राशि के स्वामी शनि मीन राशि में वक्री हैं। वे 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे। ऐसे में राहु के शुरुआती प्रभाव में करियर और जिम्मेदारियों से जुड़े पुराने मामलों की समीक्षा करनी पड़ सकती है। शनि के मार्गी होने के बाद योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। इस पूरी अवधि में जल्दबाजी के बजाय अनुशासन और सही प्लानिंग से काम लेना जरूरी रहेगा।
25 नवंबर को शाम 4:34 बजे का समय स्पष्ट यानी ट्रू नोड की गणना पर आधारित है। माध्य राहु के अनुसार राहु-केतु का राशि परिवर्तन 5 दिसंबर 2026 को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर होगा। हालांकि, अलग-अलग पंचांगों में इसी वजह से गोचर की तारीख अलग दिखाई दे सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह गोचर सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राहु दसवें और केतु चौथे भाव में गोचर करेंगे। दसवां भाव करियर, नौकरी, बिजनेस और प्रोफेशनल इमेज से जुड़ा है। ऐसे में आने वाले समय में आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए विस्तार और नए क्लाइंट्स जोड़ने का समय रहेगा। राहु के प्रभाव से कुछ बड़ा हासिल करने की इच्छा बढ़ सकती है। दूसरी तरफ केतु चौथे भाव में होने से घर, माता और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में असंतोष रह सकता है। घर बदलने या किसी प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने की स्थिति बन सकती है। करियर में आगे बढ़ने के साथ फैमिली लाइफ को भी समय दें। कुल मिलाकर राहु की दसवें भाव में स्थिति आपके लिए काफी फायदेमंद रह सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए राहु नौवें और केतु तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। केतु का तीसरे भाव में जाना आपके साहस, कॉन्फिडेंस और अपने प्रयासों से सफलता पाने की क्षमता को मजबूत कर सकता है। पिछले समय में केतु चौथे भाव में होने से घर, प्रॉपर्टी और पारिवारिक मामलों में जो उलझनें थीं, उनमें धीरे-धीरे राहत मिल सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी लेने और पुराने प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, लेखन और डिजिटल कामों से जुड़े लोगों को अपने टैलेंट का फायदा मिल सकता है। हालांकि राहु नौवें भाव में होने से उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा, पिता और गुरु से जुड़े मामलों में कुछ असमंजस रह सकता है। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें और अनुभवी लोगों की सलाह को महत्व दें। अपने प्रयासों के दम पर आगे बढ़ने के लिए यह गोचर अच्छा रह सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए राहु आठवें और केतु दूसरे भाव में रहेंगे। यह बदलाव फाइनेंशियल मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है। आठवें भाव का राहु अचानक होने वाले बदलाव, साझा धन, टैक्स, बीमा और रिसर्च से जुड़े मामलों को एक्टिव कर सकता है। किसी पुराने निवेश या पेमेंट को लेकर नई स्थिति सामने आ सकती है। नौकरी और बिजनेस में ऐसे काम मिल सकते हैं, जिनमें गहराई से जांच और प्लानिंग की जरूरत होगी। दूसरी तरफ केतु दूसरे भाव में रहेंगे, इसलिए सेविंग, परिवार और वाणी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। किसी को पैसा उधार देने या बिना जांचे निवेश करने से बचें। फाइनेंशियल प्लानिंग व्यवस्थित रखें और बातचीत में संयम बनाए रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए राहु सातवें और केतु पहले भाव में प्रवेश करेंगे। केतु आपकी ही राशि में पिछले समय से मौजूद थे। इसके कारण कुछ लोगों को आत्मविश्वास, पर्सनल इमेज और निजी फैसलों को लेकर असमंजस महसूस हुआ होगा। अब केतु के पहले भाव से निकलने के बाद खुद को लेकर बनी उलझन में कमी आ सकती है। आप अपने करियर और निजी जिंदगी के टारगेट को लेकर ज्यादा क्लैरिटी महसूस कर सकते हैं। हालांकि राहु सातवें भाव में होने से मैरिड लाइफ और बिजनेस पार्टनरशिप में कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं। नए क्लाइंट्स और पार्टनरशिप के मौके मिलेंगे, लेकिन सभी शर्तों की जांच जरूर करें। पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें और रिलेशन में भरोसा बनाए रखें। अपनी सेहत और मानसिक शांति को भी प्राथमिकता दें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए राहु छठे और केतु बारहवें भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय गोचर में छठे भाव में राहु की स्थिति को काफी अच्छा माना जाता है। पिछले समय में राहु सातवें भाव में होने से मैरिड लाइफ और बिजनेस पार्टनरशिप में कुछ लोगों को उलझनों का सामना करना पड़ा होगा। अब राहु के वहां से निकलने पर इन मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों को वर्कप्लेस पर अपनी स्थिति मजबूत करने और विरोधियों पर बढ़त बनाने का मौका मिलेगा। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों को अपनी स्ट्रैटेजी से बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। पुराने विवाद और कर्ज से जुड़े मामलों को सुलझाने में भी प्रोग्रेस हो सकती है। केतु बारहवें भाव में रहेंगे, इसलिए विदेश, ट्रैवल और अनावश्यक खर्चों पर ध्यान दें। नौकरी और कॉम्पिटिशन के लिहाज से यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए राहु पांचवें और केतु ग्यारहवें भाव में रहेंगे। केतु का ग्यारहवें भाव में जाना इनकम, प्रॉफिट और नेटवर्क से जुड़े मामलों में फायदा दिला सकता है। पिछले समय में केतु बारहवें भाव में होने से कुछ लोगों के खर्च बढ़े होंगे और सेविंग करना मुश्किल हुआ होगा। अब आर्थिक मामलों में सुधार के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में पुराने प्रयासों का रिजल्ट मिल सकता है या किसी नए प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए नए क्लाइंट्स और पुराने कॉन्टैक्ट्स से प्रॉफिट मिलने की संभावना है। हालांकि राहु पांचवें भाव में होने से प्रेम संबंधों, संतान की पढ़ाई और निवेश से जुड़े मामलों में असमंजस पैदा हो सकता है। शेयर मार्केट या रिस्की निवेश में जल्दबाजी न करें। इनकम बढ़ाने के साथ सही फाइनेंशियल प्लानिंग बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए राहु चौथे और केतु दसवें भाव में गोचर करेंगे। केतु का दसवें भाव में जाना करियर और प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव ला सकता है। पिछले समय में केतु ग्यारहवें भाव में होने से कुछ लोगों को इनकम और कॉन्टैक्ट्स से जुड़े मामलों में असंतोष महसूस हुआ होगा। अब आपका फोकस करियर में नए रास्ते तलाशने पर रह सकता है। नौकरी में भूमिका बदलने या नई जिम्मेदारी लेने की इच्छा बढ़ सकती है। रिसर्च, टेक्नोलॉजी, मीडिया और पर्दे के पीछे काम करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि राहु चौथे भाव में होने से घर, प्रॉपर्टी और पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है। घर बदलने या वाहन खरीदने की प्लानिंग बन सकती है। करियर को लेकर असंतोष महसूस होने पर जल्दबाजी में जॉब चेंज न करें। सही प्लानिंग से यह गोचर प्रोफेशनल लाइफ में नई दिशा दे सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु तीसरे और केतु नौवें भाव में प्रवेश करेंगे। राहु का तीसरे भाव में गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से अच्छा माना जाता है। पिछले समय में राहु चौथे भाव में होने से घर, प्रॉपर्टी, माता और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में उलझन पैदा हो सकती थी। अब राहु के तीसरे भाव में आने से अपने प्रयासों और करियर पर ज्यादा फोकस करने का मौका मिलेगा। नौकरी में नए प्रोजेक्ट, छोटी यात्राओं और कम्युनिकेशन के जरिए आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। मीडिया, पत्रकारिता, मार्केटिंग, सेल्स और डिजिटल कंटेंट से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोग अपने दम पर नए क्लाइंट्स जोड़ सकते हैं। वहीं केतु नौवें भाव में होने से पिता, गुरु, उच्च शिक्षा और लंबी दूरी की यात्रा से जुड़े मामलों में कुछ असमंजस रह सकता है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और बड़े फैसलों में पूरी जानकारी जुटाएं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए राहु दूसरे और केतु आठवें भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान धन, सेविंग और परिवार से जुड़े मामलों में बदलाव हो सकते हैं। राहु दूसरे भाव में होने से इनकम बढ़ाने की इच्छा मजबूत हो सकती है। बिजनेस में नए स्रोतों से पैसा कमाने के मौके मिल सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में वेतन या इंसेंटिव से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। केतु आठवें भाव में होने से साझा धन, बीमा, टैक्स और पुराने आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी जरूरी होगी। जीवनसाथी के साथ पैसों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता रखें। परिवार में बातचीत के दौरान गुस्से से बचें। फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत रखें और बिना जांचे किसी निवेश में पैसा न लगाएं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए राहु आपकी ही राशि यानी पहले और केतु सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। राहु का पहले भाव में होना आपके व्यक्तित्व, कॉन्फिडेंस और पर्सनल इमेज को प्रभावित करेगा। इस दौरान कुछ बड़ा हासिल करने की इच्छा बढ़ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी लेने या करियर में बदलाव करने का विचार आ सकता है। बिजनेस करने वाले लोग अपने काम को बड़े स्तर पर ले जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और विदेशी कंपनियों से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। हालांकि केतु सातवें भाव में होने से मैरिड लाइफ और बिजनेस पार्टनरशिप में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें और किसी भी बड़े फैसले में उनकी राय लें। अपनी पर्सनल इमेज बनाने के चक्कर में जल्दबाजी या शॉर्टकट से बचें। अनुशासन के साथ आगे बढ़ना आपके लिए जरूरी होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए राहु बारहवें और केतु छठे भाव में प्रवेश करेंगे। पिछले समय में राहु आपकी ही राशि यानी पहले भाव में थे। इसके कारण कुछ लोगों को अपनी पहचान, फैसलों और निजी जिंदगी को लेकर असमंजस महसूस हुआ होगा। अब राहु के पहले भाव से निकलने के बाद इस तरह की उलझनों से राहत मिल सकती है। केतु छठे भाव में रहकर नौकरी, कॉम्पिटिशन और विरोधियों से जुड़े मामलों में बढ़त दिला सकते हैं। वर्कप्लेस पर अपनी स्थिति मजबूत करने और पुराने विवादों को सुलझाने का मौका मिल सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं या कानूनी मामलों में लगे हैं, उन्हें अपनी स्ट्रैटेजी पर काम करने से फायदा मिल सकता है। हालांकि राहु बारहवें भाव में होने से विदेश, ट्रैवल और खर्च से जुड़े मामले एक्टिव होंगे। अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल रखें और अपनी नींद तथा दिनचर्या पर ध्यान दें। विरोधियों पर बढ़त और नौकरी के मामलों में यह गोचर आपके लिए अच्छा रह सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए राहु ग्यारहवें और केतु पांचवें भाव में गोचर करेंगे। राहु का ग्यारहवें भाव में प्रवेश इनकम और प्रॉफिट के लिहाज से अच्छा माना जाता है। पिछले समय में राहु बारहवें भाव में होने से कुछ लोगों को अनावश्यक खर्च और सेविंग में कमी का सामना करना पड़ा होगा। अब इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को सैलरी, इंसेंटिव या नए प्रोजेक्ट से फायदा मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए नए क्लाइंट्स और बड़े कॉन्टैक्ट्स से प्रॉफिट मिलने के अवसर बन सकते हैं। टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग और विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को विशेष मौके मिल सकते हैं। हालांकि केतु पांचवें भाव में होने से प्रेम संबंधों, संतान की पढ़ाई और शेयर मार्केट से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें। किसी भी जोखिम भरे निवेश में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी लें। इनकम और नेटवर्किंग के लिहाज से यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
