वायरल न्यूज़

Video: सरहद पार भी कायम है सिद्धू मूसे वाला का जादू, मात्र सिंगर के हमशक्ल भर को देखने के लिए जुटे हजारों पाकिस्तानी

सिद्धू मूसे वाला की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में थी। इसकी एक झलक हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में देखने को मिली। जहां लोग उनके हमशक्ल को किसी स्टार की तरह ट्रीट करते दिखे।

Image

सिद्धू मूसे वाला के हमशक्ल को देखने के लिए जुटे हजारों पाकिस्तानी (Instagram/@irlpunjab)

Sidhu Moose Wala एक ऐसा नाम है, जिसने ना सिर्फ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमाया। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके फैन्स पूरी दुनिया भर में हैं। भारत के सरहद पार पाकिस्तान में भी उनकी ऐसी दिवानगी देखने को मिली, जिसने यह साबित कर दिया कि उन्हें आज भी पूरी दुनिया बहुत मिस करती है और उनके फैन्स आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं। फिलहाल इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) में देखने को मिली। जहां सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) के हमशक्ल भर को देखने के लिए हजारों पाकिस्तानियों की भीड़ जुट गई।

ये भी पढ़ें:

भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी है सिद्धू मूसे वाला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के किसी एक इलाके में सिद्धू मूसे वाला Sidhu Moose Wala के लिए बहुत बड़ी भीड़ जुटी हुई है। वीडियो में हैरानी की बात यह है कि यह भीड़ किसी असली स्टार को देखने नहीं बल्कि उनके हमशक्ल को देखने के लिए जुटी है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यहां पर सिर्फ सिद्धू मूसे वाला के हमशक्ल (lookalike) की एक झलक पाने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा यह नजारा यह बताता है कि सिद्धू मूसे वाला की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में कितनी जबरदस्त थी। उन्हें ना सिर्फ भारत से प्यार मिला बल्कि पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया के लोगों ने उन्हें दिल से चाहा। आज भी पूरी दुनिया में उनके गाने सुनकर लोग उन्हें याद करते हैं और उनके टैलेंट का लोहा मानते हैं।

सिद्धू मूसे वाला को याद कर लोग हुए भावुक

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @irlpunjab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "उनके जाने के बाद भी उनकी यादें और उनकी पहचान लोगों के बीच जिंदा है, यह देखकर बहुत अच्छा लगा।" दूसरे ने लिखा, "ऐसा सिंगर अब इस दुनिया में शायद ही कभी आएगा।" ऐसे ही तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और सिद्धू मूसे वाला को याद करते हुए उन पर खूब प्यार लुटाया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article